क्रिकेट

अपने करियर को नई दिशा देना चाहता है टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने के वाले भारतीय बल्लेबाज करुण नायर सात साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं वो अपने करियर को फिर से दिशा देने नें जुटे है। नायर ने बताया है कि क्या है उनका लक्ष्य?

Image

अपने करियर को नई दिशा देना चाहता है टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज

KEY HIGHLIGHTS
करुण नायर महाराजा ट्रॉफी में मचा रहे हैं धमाल
काउंटी क्रिकेट में भी इस बार किया शानदार प्रदर्शन
भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करना है उनका एक मात्र लक्ष्य

बेंगलुरु: अभी तक अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना करने वाले भारतीय बल्लेबाज करुण नायर अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं लेकिन वह बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे वह एक स्थिति में फंस सकते हैं। करुण को भारत की तरफ से मैच खेले हुए सात साल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने पिछले एक साल में कुछ पुराना जलवा दिखाया है। इस बल्लेबाज ने इस दौरान विदर्भ और इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में नॉर्थम्पटनशर की तरफ से कुछ उपयोगी पारियां खेलीं।

हर मौका है एक नया अवसर

उन्होंने पीटीआई से कहा,'आपको कड़ी मेहनत करने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। सब कुछ अगले मैच से जुड़ा होता है और मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं क्योंकि कभी-कभी आप यह सोचकर फंस जाते हैं कि आगे क्या होने वाला है। मैंने पिछले एक साल में सभी प्रारूपों में काफी रन बनाए हैं। मैं हर मौके पर वही करने की कोशिश कर रहा हूं जो मैं पिछले एक साल से करता आ रहा हूं। मैं हर मौके को नए अवसर के रूप में देख रहा हूं।'

काउंटी में खेलने से आया बदलाव

करुण के करियर में सकारात्मक बदलाव का पहला संकेत तब मिला जब उन्हें 2023 की शुरुआत में नॉर्थम्पटनशर की तरफ से खेलने का मौका मिला। उन्होंने तब तीन मैच में 83 की औसत से 249 रन बनाए, जिसमें चैंपियन सरे के खिलाफ शतक भी शामिल था। इस साल उन्होंने काउंटी क्रिकेट में सात मैच में 49 के औसत से 487 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल है।

काउंटी क्रिकेट से मिली ये सीख

उन्होंने कहा,'हर कोई जानता है कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए इंग्लैंड में जाकर रन बनाना आसान नहीं होता है। इसलिए मैंने एक बल्लेबाज के रूप में खुद को समझने, रन बनाने के तरीके ढूंढने और खुद पर विश्वास करने के बारे में बहुत कुछ सीखा है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो मैंने इंग्लैंड में सीखी हैं।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article