क्रिकेट

NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फिर गरजा इस दिग्गज का बल्ला, 11 टेस्ट मैचों में जड़ा 7वां शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 6, 2024, 11:33 AM IST

New Zealand vs South Africa Test Match, Kane Williamson Century: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ। न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियम्सन का बल्ला एक बार फिर चला। उन्होंने दूसरी पारी में भी शतक जमाया।

Image

शॉट लगाते हुए केन विलियम्सन।

Photo : AP

New Zealand vs South Africa Test Match, Kane Williamson Century: न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे मुकाबले में तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने 80 रन और 4 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम की पहली पारी 72.5 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 349 रन की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी का आगाज किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन केन विलियम्सन ने शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। केन विलियम्सन ने 132 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में भी शतक जमाए थे। उन्होंने 289 गेंदों पर 26 चौके और 3 छक्के की मदद से 118 रन बनाए थे। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 43 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इसके साथ ही टीम ने 528 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

2021 के बाद 7 शतक जमाए विलियम्सन ने

33 साल के केन विलियम्सन का बल्ला टेस्ट में जमकर चल रहा है। 2021 के बाद से उनके नाम एक भी अर्धशतक नहीं है यानी उन्होंने जब भी 50 से ज्यादा का स्कोर बनाए हैं तो उसको शतक में जरूर बदले हैं। 2021 के बाद देखें तो केन विलियम्सन ने कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 7 शतक जमाए हैं।

विलियम्सन का ऐसा है टेस्ट प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी केन विलियम्सन का हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन है। उन्होंने 2010 से अभी तक 97 टेस्ट मैचों के 170 पारियों में 51.53 की स्ट्राइक रेट और 55.12 की औसत से 8490 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 31 शतक और 22 अर्धशतक जमाए हैं। वे टेस्ट में 10 बार डक आउट हुए हैं। उन्होंने 942 चौके और 22 छक्के जमाए हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article