क्रिकेट

GT vs MI: बुमराह के इस विकेट ने छीन ली गुजरात के जबड़े से जीत, चारों खाने चित्त हुए सुंदर [VIDEO]

गुजरात टाइटन्स को शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स ने जीत दर्ज करते उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को पूरी तरह धूमिल कर दिया। जानिए कसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Image

मुंंबई इंडियन्स बनाम गुजरात टाइटन्स

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स का आईपीएल 2025 में शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में 20 रन के अंतर से हार के साथ थम गया। मैच में मुंबई इंडियन्स ने जीत के लिए गुजरात के सामने जीत के लिए 229 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। गुजरात ने इसके जवाब में 13.3 ओवर में 151 रन भी एक विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। पिच पर साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर टिके थे और तेजी से रन बना रहे थे। लेकिन इसी ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने ऐसी सटीक यॉर्कर गेंद डाली कि मैच का पासा ही इसके बाद पलट गया।

13.3 ओवर में गुजरात ने बनाए 1 विकेट पर 151 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 13.3 ओवर में गुजरात ने 151 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 38 रन 39 गेंद में और बनाने थे। साई सुदर्शन 79(46) और वॉशिंगटन सुंदर 48(23) रन बनाकर खेल रहे थे। सुंदर आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 3 छक्के जड़ चुके थे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर ऐसी सटीक यॉर्कर डाली कि वॉशिंगटन सुंदर चारों खाने चित्त हो गए और घुटनों के बल गिर पड़े। इसके साथ ही दूसरे विकेट के लिए चल रही सुदर्शन और सुंदर के बीच साझेदारी का अंत हो गया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 44 गेंद में 84 रन जोड़े।

सुंदर का विकेट गंवाते ही लड़खड़ा हई गुजरात की पारी

सुंदर के आउट होते ही गुजरात की पारी लड़खड़ा गई। दो ओवर बाद साई सुदर्शन को ग्लीसन ने बोल्ड करके एक और करारा झटका गुजरात को दे दिया। सुदर्शन 80(49) रन बना सके। इसके बाद सरफेन रदरफोर्ट ने जीत दिलाने की टीम को कोशिश की लेकिन वो भी नाकाम रहे। अंतिम 2 ओवरों में जीत के लिए 36 रन गुजरात को बनाने थे लेकिन वो केवल 15 रन बना सके और 20 रन से मैच गंवा दिया। गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बना सकी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article