क्रिकेट

प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखते हैं... भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

South African Legend Jonty Rhodes Statement: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गंभीर जहां भी जाते हैं अपना प्रभाव छोड़ते हैं।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के खिलाड़ियों के साथ जोंटी रोड्स। (फोटो- Jonty Rhodes X)

Photo : Twitter

South African Legend Jonty Rhodes Statement: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स का मानना है कि भारत के नये मुख्य कोच गौतम गंभीर किसी भी टीम के साथ तुरंत प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखते हैं और उनके रहते हुए भारतीय टीम और मजबूत होगी। रोड्स ने पीटीआई वीडियो से कहा,‘गंभीर जहां भी जाते हैं अपना प्रभाव छोड़ते हैं। हमने देखा है कि जब वह लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े तो उन्होंने किस तरह से तुरंत प्रभाव छोड़ा।’

उन्होंने कहा,‘वह बेहद व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं और जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। वह हमेशा अपने मन की सुनते हैं। गंभीर अपने काम में कभी कोई कसर नहीं छोड़ते और उनके रहते हुए भारतीय टीम और अधिक मजबूत होगी।’ रोड्स लखनऊ की टीम के फील्डिंग कोच हैं और उन्होंने इस आईपीएल टीम के मेंटर के रूप में जहीर खान की नियुक्ति की सराहना की।

उन्होंने कहा,‘आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको शांत दिमाग वाले लोगों की जरूरत पड़ती है। अगर भावनाएं आप पर हावी होने लगती हैं तो इसका असर डगआउट या मैदान पर मौजूद हर खिलाड़ी पर पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में जाक (ज़हीर) जैसे किसी व्यक्ति का होना बहुत अच्छा है।’

रोड्स ने युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी की तुलना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज बल्लेबाज हर्शल गिब्स से की। बडोनी ने दिल्ली प्रीमियर लीग के एक मैच में 19 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया। रोड्स ने कहा,,‘वह मुझे कुछ हद तक हर्शल गिब्स की याद दिलाता है। उसके पास जबरदस्त हिटिंग क्षमता है। वह पारंपरिक और अपरंपरागत दोनों तरह के शॉट अच्छी तरह से खेल सकता है।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article