क्रिकेट

झूलन गोस्वामी WCPL 2024 में इस टीम से जुड़ीं, इस भूमिका में आएंगी नजर

Womens Caribbean Premier League 2024, Jhulan Goswami: भारतीय महिला टीम की स्टार गेंदबाज रही झूलन गोस्वामी जल्द ही क्रिकेट की मैदान पर नजर आएंगी। वे इस खेलते नहीं नजर नहीं आएंगी, बल्कि उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

Image

झूलन गोस्वामी। (फोटो- Jhulan Goswami Instagram)

Womens Caribbean Premier League 2024, Jhulan Goswami: भारतीय महिला टीम की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी एक बार क्रिकेट मैदान पर नजर आएंगी। वे महिला कैरिबियन प्रीमियर लीग में नजर आएंगी। ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, झूलन गोस्वामी बतौर मेंटर के रूप में त्रिनबागो नाइट राइडर्स में शामिल हुई हैं। इस साल झूलन की मेंटरशिप में टीम लीग में उतरेगी और खिताबी पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी। त्रिनबागो नाइट राइडर्स में झूलन गोस्वमी से पहले दो और भारतीय खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। झूलन ने 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह वर्तमान में महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की बॉलिंग कोच और मेंटर हैं। टीम का पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन रहा था। टीम को 4 मुकाबलों में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली थी और तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर रही थी।

डिएंड्रा डॉटिन की कप्तानी में उतरेगी टीम

वेस्टइंडीज की पूर्व ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन की कप्तानी में त्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम लीग में उतरेगी। टीम में भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और शिखा पांडे भी शामिल हैं। इसके अलावा टीम में ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और जेस जोनासेन भी शामिल है। ये खिलाड़ी विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलती हैं। इन खिलाड़ियों का विमेंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन रहा था।

अगस्त में होगा लीग का आगाज

महिला कैरिबियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज अगस्त में होगा। लीग का ओपनिंग मुकाबला 21 अगस्त को खेला जाएगा और टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 29 अगस्त को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में तीन टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले जाएंगे। ओपनिंग मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स का सामना गुयाना अमेजन वॉरियर्स से होगा। यह मुकाबला सैन फर्नांडो के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स का स्क्वॉड

डिएंड्रा डॉटिन (कप्तान), किसिया नाइट, शमिलिया कोनेल, जैदा जेम्स, समारा रामनाथ, मेग लैनिंग, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, शिखा पांडे।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article