क्रिकेट

IPL 2024: हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद जसप्रीत बुमराह ने किया चौंकाने वाला पोस्ट

Jasprit Bumrah instagram post: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद जसप्रीत बुमराह द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट वायरल हो रही है। फैंस इसे लेकर अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं।

Image

जसप्रीत बुमराह (फोटो -Mumbai Indians twitter)

Jasprit Bumrah instagram post: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी हो गई है। इसके आधिकारिक ऐलान के अगले ही टीम भारतीय तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय से खेल रहे जसप्रीत बुमराह का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। बुमराह ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली है जिसने अटकलों को जन्म दे दिया है।

जसप्रीत बुमराह ने अपनी स्टोरी में एक गुप्त संदेश दिया है। उन्होंने लिखा है कि- कभी-कभी शांति ही सबसे अच्छा जवाब होता है' बुमराह की स्टोरी आते ही अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि बुमराह किस ओर इशारा कर रहे हैं ये तो पता लगाना फिलहाल मुश्किल है। लेकिन ट्विटर पर फैंस द्वारा बुमराह और मुंबई इंडियंस के बीच संभावित दरार का संकेत दिया जा रहा है।

jasprit bumrah instagram story

jasprit bumrah instagram story

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

कुछ लोगों ने इंस्टाग्राम पर बुमराह द्वारा एमआई को अनफॉलो करने के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं, जबकि अन्य का मानना है कि उनका नया घर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में है। प्रशंसकों के एक वर्ग का मानना है कि हार्दिक की एमआई में वापसी ने रोहित शर्मा के पद छोड़ने के बाद तेज गेंदबाज की कप्तान बनने की इच्छा को झटका दिया है, वहीं बाकि लोग इसे लेकर कोई मतलब नहीं निकालने की ओर इशारा कर रहा है।

क्या बुमराह अब भी दूसरी टीम में हो सकते हैं शिफ्ट?

हालांकि बुमराह को मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया है, लेकिन संभावना है कि उन्हें किसी अन्य टीम में ले जाया जाएगा क्योंकि 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 खिलाड़ी की नीलामी से एक सप्ताह पहले 12 दिसंबर को विंडो बंद हो जाएगी। हार्दिक की एमआई में वापसी भी इसी पैटर्न पर हुई है। शुरुआत में रविवार को गुजरात टाइटंस के रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने के बाद, वह आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी में फिर से शामिल हो गए, जहां से ठीक एक दिन पहले 2015 में उनकी यात्रा शुरू हुई थी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article