LIVE

IND vs AUS 3rd T20 Highlights: मैक्सवेल ने टीम इंडिया के जबड़े से छिनी जीत, सीरीज में लौटे कंगारू

IND vs AUS 3rd T20 Highlights: मैक्सवेल ने टीम इंडिया के जबड़े से छिनी जीत, सीरीज में लौटे कंगारू
IND vs AUS 3rd T20 Highlights: मैक्सवेल ने टीम इंडिया के जबड़े से छिनी जीत, सीरीज में लौटे कंगारू

IND vs AUS 3rd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य था जिसे उसने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैक्सवेल जीत के हीरो रहे जिन्होंने 48 गेंद में ताबड़तोड़ 104 रन की पारी खेली।

इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 223 रन का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 123 रन की पारी खेली। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी भी की। गायकवाड़ के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 39 रन की पारी खेली।

NOV 28, 2023 22:48 IST

IND vs AUS Live Score: ग्लेन मैक्सवेल ने कराई वापसी

ग्लेन मैक्सवेल के नाबाद 104 रन की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के जबड़े से जीत छीन ली है। इस जीत के साथ ही 5 मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य था जिसे उसने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
NOV 28, 2023 22:36 IST

IND vs AUS Live Score: रोमांचक मोड़ पर मैच

क्या आखिरी ओवर में डिफेंड कर पाएगी टीम इंडिया, 6 गेंद में 21 रन की दरकार
NOV 28, 2023 22:28 IST

IND vs AUS Live Score: वेड को मिला जीवनदान

वेड को मिला जीवनदान, 6 रन के स्कोर पर सूर्या ने छोड़ा कैच।
NOV 28, 2023 22:20 IST

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आखिरी उम्मीद बने मैक्सवेल

टीम इंडिया और जीत के बीच मैक्सवेल खड़े हैं। 17वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं।
NOV 28, 2023 22:06 IST

IND vs AUS Live Score: स्पिन गेंदबाजों ने कराई वापसी

स्पिन गेंदबाज ने टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी है। 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया ने 136 रन बना लिए हैं।
NOV 28, 2023 22:00 IST

IND vs AUS Live Score: टूटी मैक्सवेल और स्टोइनिस की साझेदारी

अक्षर पटेल ने टीम इंडिया की वापसी करा दी है। उन्होंने स्टोइनिस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। स्टोइनिस 17 रन बनाकर हुए आउट।
NOV 28, 2023 21:21 IST

IND vs AUS Live Score: पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया की विस्फोटक शुरुआत

पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने विस्फोटक शुरुआत की है। 5.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर उसने 66 रन बना लिए हैं।
NOV 28, 2023 20:43 IST

IND vs AUS Live Score: भारत ने बनाए 3 विकेट खोकर 222 रन

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 223 रन का विशाल लक्ष्य रखा। टीम इंडिया की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद में 123 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने तिलक के साथ चौथे विकेट के लिए 59 गेंद में 141 रन की साझेदारी की।
NOV 28, 2023 20:38 IST

IND vs AUS Live Score: गायकवाड़ ने जड़ा शतक

गायकवाड़ ने 52 गेंद पर शानदार शतकीय पारी खेली है। टीम इंडिया का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है।
NOV 28, 2023 20:23 IST

IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार

गायकवाड़ के अर्धशतक से टीम इंडिया 150 रन के पार पहुंच गई है। क्या शतक लगा पाएंगे गायकवाड़।
NOV 28, 2023 20:13 IST

IND vs AUS Live Score: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक

रुतुराज गायकवाड़ ने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरी कर लिया है। 14वें ओवर में टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं।
NOV 28, 2023 20:05 IST

IND vs AUS Live Score: 13वें ओवर में टीम इंडिया के 100 रन

टीम इंडिया ने 13वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। तिलक और गायकवाड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
NOV 28, 2023 19:55 IST

IND vs AUS Live Score: हार्डी ने भेजा सूर्या को पवेलियन

हार्डी ने सूर्यकुमार यादव को 39 रन के स्कोर पर आउट कर दिया है। भारत को 81 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। उन्होंने गायकवाड़ के साथ मिलकर 57 रन जोड़े।
NOV 28, 2023 19:53 IST

IND vs AUS Live Score: अर्धशतक के करीब सूर्या

सूर्या और गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। सूर्या दूसरे अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
NOV 28, 2023 19:34 IST

IND vs AUS Live Score: पावरप्ले में टीम इंडिया का स्कोर- 43/2

पावरप्ले के बाद टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। सूर्या 13 और गायकवाड़ 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
NOV 28, 2023 19:29 IST

IND vs AUS Live Score: 5 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर-39/2

सूर्यकुमार यादव और गायकवाड़ ने मिलकर 5 ओवर में 39 रन बना लिए हैं। जायसवाल 6 जबकि ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हुए।
NOV 28, 2023 19:18 IST

IND vs AUS Live Score: ईशान भी हुए सस्ते में आउट

ईशान किशन भी हुए आउट, उन्हें रिचर्डसन ने स्टोइनिस के हाथो कैच कराया। खाता भी नहीं खोल पाए ईशान।
NOV 28, 2023 19:11 IST

IND vs AUS Live Score: दूसरे ओवर की खराब शुरुआत

दूसरे ओवर की खराब शुरुआत हुई है। 6 रन बनाकर यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। उन्हें बेहरनड्रॉफ ने वेड के हाथो कैच करवाया।
NOV 28, 2023 19:09 IST

IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत

टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की है। पहले ओवर में जायसवाल और गायकवाड़ ने 14 रन जोड़े।
NOV 28, 2023 19:03 IST

IND vs AUS Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

जायसवाल और गायकवाड़ ने भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। झाई रिचर्डसन पहला ओवर डाल रहे हैं।