क्रिकेट

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने कहा, महानता की ओर बढ़ रहे हैं जसप्रीत बुमराह

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 10, 2024, 01:14 AM IST

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंजबाज डेल स्टेन ने कहा है कि बुमराह ने अपने गेंदबाजी कौशल से पिच को समीकरण से बाहर कर दिया है। जानिए उन्होंने बुमराह की तारीफ में और क्या कहा?

Image

जसप्रीत बुमराह

Photo : AP

केपटाउन: महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन का कहना है कि भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह ने अपने अपरंपरागत गेंदबाजी एक्शन, दमदार यॉर्कर और तेज रफ्तार से पिच को गेंदबाजी के समीकरण से बाहर कर दिया है। बुमराह ने विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत को शानदार जीत दिलायी जिससे मेजबान टीम पांच मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर करने में सफल रही।

महानता की ओर बढ़ रहे हैं बुमराह

स्टेन ने भारतीय पिचों पर भी लगातार विकेट लेने वाली यॉर्कर गेंद फेंकने की काबिलियत के लिए बुमराह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह महानता का दर्जा हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा,'मुझे नहीं लगता कि इस समय कोई टेस्ट गेंदबाज है जो विकेट लेने वाले यॉर्कर डालने में सक्षम हो।'

चुनिंदा गेंदबाज विकेट झटकने के लिए कर सकते हैं बुमराह जैसा

सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम के गेंदबाजी कोच स्टेन ने केपटाउन में एसए20 खिताबी भिड़ंत की पूर्व संध्या पर भारतीय मीडिया से बातचीत में कहा,'टेस्ट मैच में विकेट लेने के लिए शायद कुछेक गेंदबाज हैं जो ऐसा कर सकते हैं। ट्रेंट बोल्ट उनमें से एक थे और शायद मिचेल स्टार्क। और निश्चित रूप से बुमराह।'

End of Article