Virat Kohli: विराट कोहली के फैंस में एक और नाम जुड़ गया है। ये नाम किसी और का नहीं बल्कि इंग्लैंड के सबसे महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का है जिन्होंने हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहा है। एंडरनसन ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए चेज मास्टर कोहली की जमकर तारीफ की। टेलेंडर्स पॉडकास्ट (Tailenders Podcast) से बातचीत करते हुए एंडरसन ने कहा 'अगर क्रिकेट इतिहास में चेज करते हुए विराट कोहली से कोई बेहतर बल्लेबाज है तो मैं उसे नहीं जानता। चेज करते हुए उनका रिकॉर्ड अद्भुत है। चेज करते हुए उनके शतक लगाने का रिकॉर्ड विश्वास न करने वाला है। जब आप इस जोन में होते हैं तो जरूरी है कि आपका विश्वास एक दम हाई हो।
क्या विराट व्हाइट बॉल क्रिकेट के बेस्ट हैं?
एंडरसन से जब इस बारे में सवाल किया गया कि क्या विराट व्हाइट बॉल क्रिकेट के बेस्ट बैटर हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं ऐसा नहीं कह सकता है। चेज करने की बात करूं तो ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन का नाम याद आता है। हालांकि, एंडरसन ने कोहली को व्हाइट बॉल क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक बताया।
क्यों विराट हैं चेज मास्टर?
वर्तमान क्रिकेट में विराट से अच्छा कोई और दूसरा चेज मास्टर नहीं है। चेज करते हुए यदि आप विराट के आंकड़े देखें तो आपको भी इसे मानने में कोई परेशानी नहीं होगी। चेज करते हुए विराट ने वनडे में 162 मैच में 64.36 की औसत से कुल 7,852 रन बनाए हैं जिसमें उनके 27 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 क्रिकेट में भी विराट का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टी20 क्रिकेट में चेज करते हुए विराट ने 53 टी20 मैच में 67.10 की ौसत और 136.47 की स्ट्राइक रेट से 20 अर्धशतक बनाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 94 रन रहा है।
