अबुधाबी: भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए ईशान किशन बेहतर विकल्प हो सकते हैं। यूएई में इंटरनेशनल लीग टी-20 में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे अजहर ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि पंत के साथ जो हुआ वह बेहद ही दुखद है। टेस्ट टीम में उनकी जगह को भरना मुश्किल है लेकिन आक्रामक शैली की बल्लेबाजी के कारण किशन टीम में जगह के मजबूत दावेदार हैं।
क्रिकेट
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने किया टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को खिलाने का समर्थन
- Agency by: Agency
- Updated Jan 15, 2023, 03:33 PM IST
