क्रिकेट

IPL 2026 Points Table Update: चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में लगाई छलांग, जानें कौन सी टीम किस पोजिशन पर

CSK vs RCB आज के मैच बाद पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आरसीबी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। चिन्नास्वामी में खेले गए मुकाबले में उसने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद आरसीबी की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

Image

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल 2026 (साभार-X )

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। एम चिन्नास्वामी में खेले गए 11वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 251 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 207 रन बनाकर ढेर हो गई। आरसीबी ने 43 रन से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है और आरसीबी ने लंबी छलांग लगाई है।

चेन्नई बनाम बेंगलरु मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल

चेन्नई और बेंगलुरु का मुकाबला आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला था। इस मैच के बाद आरसीबी की टीम दो मैच में दो जीत और 4 प्वाइंट के साथ टॉप पर पहुंच गई है। उसने राजस्थान रॉयल्स को नंबर दो पर खिसका दिया है। आरसीबी ने नेट-रन रेट के आधार पर यह बढ़त हासिल की।

टीम (Team)मैच (Match)जीते (W)हारे (L)नेट रन रेट (NRR)प्वाइटंस (Points)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2202.504
राजस्थान रॉयल्स (RR)2202.234
दिल्ली कैपिटल्स (DC)22001.174
पंजाब किंग्स22000.644
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)3120.282
मुंबई इंडियंस (MI)211-0.212
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)211-0.542
गुजरात टाइटंस (GT)1010.5090
कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)202-1.960
चेन्नई सुपर किंग्स303-2.5170

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

चेन्नई और आरसीबी के बीच हुए इस मुकाबले के बाद आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड में कोई बदलाव नहीं आया है। 11वें मैच के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 180 रन बनाकर टॉप पर बने हुए हैं। नंबर दो पर हेनरिक क्लासेन, नंबर 3 पर रोहित शर्मा, नंबर 4 पर कूपर कॉनली और नंबर 5 पर केकेआर के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी हैं।

प्लेयरमैचरनसर्वाधिक स्कोर10050
समीर रिजवी21609002
हेनरिक क्लासेन31456202
रोहित शर्मा21137801
कूपर कॉनली21087201
अंगकृष रघुवंशी21035202

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

इस मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में भी बदलाव आया है। टॉप पर रवि बिश्नोई 5 विकेट लेकर बने हुए हैं। नंबर दो, नंबर 3 और नंबर 4 पर क्रमश: विजय कुमार वैशाख, जैकब डफी और अंशुल कंबोज हैं, जिनके नाम 5-5 विकेट हैं। नंबर 5 पर 4 विकेट लेने वाले दिल्ली कैपिटल्स के यॉर्कर किंग टी नटराजन हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article