क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, जानें प्वाइंट्स टेबल में किस पोजिशन पर कौन सी टीम

RR vs RCB आज के मैच बाद पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ द मैच अपडेट, हाईलाइट्स: आईपीएल का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के बीच खेला गया।

Image

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल।

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। गुवाहाटी के बरसापार क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से मात देकर जीत का चौका लगाया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। रजत पाटादीर ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके जवाब में राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी के 78 रन और ध्रुव जुरेल के अर्धशतक की बदौलत आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है। यहां देखें सभी टीमों की स्टैंडिंग।

टीममैचहारजीत/टाईप्वाइंटनेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स4048+2.055
पंजाब किंग्स302/15+0.637
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु3124+1.231
दिल्ली कैपिटल्स3124+0.811
लखनऊ सुपर जायंट्स 3124-0.359
सनराइजर्स हैदराबाद3212+0.275
गुजरात टाइटन्स3212-0.270
मुंबई इंडियंस3212-0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स430/11-1.315
चेन्नई सुपर किंग्स3300-2.517
IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 16वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड में बड़ा बदलाव आया है। वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। आरसीबी के खिलाफ 78 रन की पारी की बदौलत उन्होंने 200 रन पूरे कर लिए हैं। वह टॉप पर पहुंच गये हैं। दूसरे नंबर यशस्वी जायसवाल काबिज हैं। जायसवाल के नाम 183 रन हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल का नाम दर्ज हो गया है। आरसीबी के खिलाफ खेली नाबाद 81 रन की पारी की बदौलत उन्होंने 176 रन बना लिए हैं। समीर रिजवी 160 रन बनाकर चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। अंगकृष रघुवंशी 155 रन बनकार पांचवें स्थान पर हैं।

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

आईपीएल के 16वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। टॉप पर रवि बिश्नोई 9 विकेट लेकर बने हुए हैं। गुजरात टाइटन्स के प्रसिद्ध कृष्णा 6 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। राशिद खान 5 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं और पांच-पांच विकेट के साथ लुंगी और जोफ्रा आर्चर चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!