SRH Vs MI Highlights: मुंबई की पलटन को पटखनी देकर सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद
SRH Vs MI Highlights: मुंबई की पलटन को पटखनी देकर सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। टीम ने मुंबई इंडियं को 278 रन का विशाल लक्ष्य दिया। इसके साथ ही सनराइजर्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। यह टीम का आईपीएल में हाईएस्ट स्कोर भी है। इससे पहले, टीम ने 31 मार्च 2019 को हैदराबाद में आरसीबी के खिलाफ दो विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए थे।
मुंबई के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 23 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। वहीं, ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 24 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। अभिषेक और हेड के बाद हेनरिक क्लासेन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों पर 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 80 रन की नाबाद पारी खेली। मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या, गेराल्ड कोएत्जी और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन टीम निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना पाई। इशान किशन ने अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने 13 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 34 रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा की बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे एक चौका और 3 छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, नमन धीर ने 30 रन बनाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों पर 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 64 रन बनाए। टिम डेविड 42 रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन (MI Today IPL Match Playing 11)
इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन(SRH Today IPL Match Playing 11)
ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
MI vs SRH Dream11 Prediction Today Match:
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल,
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, एडेन मार्करम, मार्को जानसेन।
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, गेराल्ड कोएत्जी, टी. नटराजन, मयंक मार्कंडेय
MI vs SRH Aaj Ka IPL Match Live Score Streaming Online: आईपीएल के 17वे सीजन का आज 8वा मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। MI बनाम SRH आज के मैच की लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग जिओ सिनेमा पर देखा जा सकता है।
IPL 2024, SRH vs MI Pitch Report, Weather: हैदराबाद-मुंबई मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए
Aaj ka IPL Match Live Score, MI vs SRH Live Score 2024 online, T20 IPL Match Today LIVE Blog Updates- आज का आईपीएल मैच लाइव स्कोर के पल पल के अपडेट यहॉँ से देखें
