Punjab Kings Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के सत्रहवें मुकाबले में पिछले बार की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीएस स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh PCA Stadium New Chandigarh Mullanpur) में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में होगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन(Ishan Kishan) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पंजाब किंग्स अबतक सीजन में अजेय रही है। अबतक खेले तीन मैच में से दो में उसे जीत मिली है। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। पंजाब की टीम 3 मैच में 5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 3 मैच में एक जीत मिली है जबकि दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में हैदराबाद छठे स्थान पर है।
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Head to Head)
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 24 मैच खेले गए हैं। इनमें से पंजाब को 7 मैच में और सनराइजर्स हैदराबाद को 17 मैच में जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। वो मैच हाई स्कोरिंग रहा था। उस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 245 रन का स्कोर खड़ा किया था बावजूद इसके जीत के लिए मिले 247 रन के लक्ष्य को हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। दोनों के बीच खेले गए पांच मुकाबले में पंजाब की टीम केवल एक मैच जीत सकी जबकि चार मैच में हैदराबाद विजयी रही। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
रॉयल चैलेंजर्स पंजाब बनाम हैदराबाद सुपर किंग्स आज की पिच रिपोर्ट (PBKS vs SRH IPL Match Today Pitch Report)
आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 18वां मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh PCA Stadium New Chandigarh) में खेला जाएगा। इस मैदान पर सीजन में अबतक एक मैच खेला गया है। जिसमें गुजरात ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। वहीं जीत के लिए मिले 163 रन के लक्ष्य को पंजाब ने 5 गेंद और 3 विकेट रहते हासिल कर लिया था। मुल्लांपुर में पहली पारी का औसत स्कोर 167 से 180 रन के बीच रहा है। वहीं दूसरी पारी का स्कोर 116 से 146 रहा है। ऐसे में शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।
आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में पंजाब और हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Bengaluru vs Chennai IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के ग्यारहवें मुकाबले में पंजाब और हैदराबाद के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। पंजाब के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran singh), विजय कुमार वैशाक(Vijay Kumar Vyshak) और मार्को यानसेन (Marco Yansen) पर रहेंगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के फैन्स अभिषेक शर्मा(Abhishek Sharma), ट्रेविस हेड (Travis Head), ईशान किशन(Ishan Kishan), हेनरिक क्लासेन (Henrich Klassen) और ईशान मलिंगा(Ishan Malinga) पर रहेंगी।
पंजाब और हैदराबाद की आईपीएल 2026 की टीमें (Punjab Kings and Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Full Squads)
पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Punjab Kings Full Squad):
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अर्शदीप सिंह, प्रियांश आर्य, पाइला अविनाश, अजमतुल्लाह उमरजई, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, कूपर कोनोली, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरनूर सिंह, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसन, मुशीर खान, विशाल निशाद, मिचेल ओवेन, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैश्यक, नेहल वढेरा, यश ठाकुर।सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Sunrisers Hyderabad Full Squad):
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
