क्रिकेट

IPL 2026, KKR vs PBKS Preview: जीत का खाता खोलने उतरेगी तीन बार की चैंपियन केकेआर, पंजाब किंग्स के खिलाफ जोरदार होगा मुकाबला

KKR vs PBKS Match Preview: कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आज (6 अप्रैल 2016) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का 12वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरु होगा। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

Image

कोलकाता बनाम पंजाब मैच प्रीव्यू

IPL 2026, KKR vs PBKS Preview: आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में मुश्किलों में घिरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सोमवार (6 अप्रैल 2016) को फॉर्म में चल रहे पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर भिड़ेगी। केकेआर की टीम जब मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजरें जीत के साथ मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग सत्र में अपने अंकों का खाता खोलने पर टिकी होंगी। तीन बार की चैंपियन टीम अपने शुरुआती संघर्ष के लिए शीर्ष तेज गेंदबाजों पेसर मुस्ताफिजुर रहमान, हर्षित राणा, आकाश दीप और मथीशा पथिराना की गैरमौजूदगी को जिम्मेदार ठहरा सकती है लेकिन बड़ा मुद्दा टीम की गलत रणनीति है जिसके कारण टीम ने अब तक अपने दोनों मैच गंवाए हैं। टीम को 2024 में खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं करने का भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अय्यर ने 2025 में अपनी अगुआई में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाकर खुद को साबित किया है और तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (2020), नाइट राइडर्स (चैंपियन 2024) और पंजाब किंग्स (2025) को फाइनल तक पहुंचाने वाले पहले कप्तान बने।

कोलकाता नाईट राइडर्स के परफॉर्मेंस पर उठ रहे सवाल

इसके उलट नाइट राइडर्स का पिछला सत्र बहुत खराब रहा और 2009 के बाद पहली बार वह आठवें स्थान पर रही। टी20 में खराब फॉर्म में होने के बावजूद कप्तान के तौर पर लाए गए अजिंक्य रहाणे ने सबसे अधिक रन बनाकर कुछ हद तक आलोचकों को चुप करा दिया लेकिन चंद्रकांत पंडित की जगह अभिषेक नायर को मुख्य कोच बनाने जैसे टीम के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। नायर इस साल की महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स के कोच थे और टीम अंतिम पायदान पर रही थी। उनकी उलझी हुई रणनीति टीम संयोजन में साफ नजर आती है। न्यूजीलैंड के तीन शीर्ष खिलाड़ियों फिन एलेन, टिम सीफर्ट और रचिन रविंद्र के टीम में होने के बावजूद नाइट राइडर्स की टीम उनका सही इस्तेमाल करने में नाकाम रही है। इनमें से सिर्फ एलेन को मौका मिला है जबकि पिछले टी20 विश्व कप में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सीफर्ट और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रविंद्र बेंच पर ही बैठे हैं।

कमजोर प्रदर्शन के बाद भी खेल रहे सुनील नरेन

इसके बजाय नाइट राइडर्स ने कमजोर प्रदर्शन के बावजूद सुनील नरेन को एकादश में बनाए रखा है जो 2012 से फ्रेंचाइजी के नियमित खिलाड़ी हैं।ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के शामिल होने से स्थिति और मुश्किल हो गई है जिन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी करने से रोक दिया है। इससे टीम में दो विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जो पूरी तरह से योगदान नहीं दे पा रहे हैं। इसके अलावा रोवमैन पावेल भी बाहर हैं जिससे टीम के चयन फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। नाइट राइडर्स की गेंदबाजी चिंता का विषय थी लेकिन बल्लेबाजों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। रहाणे के सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरने से मिले-जुले नतीजे मिले हैं लेकिन पांचवें नंबर के बाद बल्लेबाज क्रम कमजोर दिख रहा है। अपने पहले घरेलू मैच में नाइट राइडर्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 227 रन का पीछा करते हुए सिर्फ 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई थी। निचले मध्य क्रम में रमनदीप सिंह और अनुकूल रॉय तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे हैं जबकि नारायण को आठवें नंबर पर भेजना रणनीति में कमजोरी को दर्शाता है।

अय्यर की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही पंजाब

अय्यर की अगुआई में पंजाब ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। युवा कूपर कोनोली ने दो मैच में 108 रन बनाकर तीसरे नंबर पर प्रभावित किया है जबकि प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है। अय्यर ने बीच के ओवरों में भरोसे के साथ बल्लेबाजी की है। अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार वैशाख की मौजूदगी में गेंदबाजी इकाई संतुलित लग रही है जबकि अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आक्रमण को मजबूत करते हैं। नाइट राइडर्स के लिए कार्तिक त्यागी और युवा अंगकृष रघुवंशी का प्रदर्शन हालांकि सकारात्मक पक्ष रहा है लेकिन सिर्फ इन दोनों का प्रदर्शन पंजाब की अच्छी टीम के खिलाफ पर्याप्त नहीं हो सकता।

कोलकाता और पंजाब की आईपीएल 2026 टीमें (Kolkata Knight Riders and Punjab Kings IPL 2026 Full Squads)

कोलकाता नाईट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीम: (Kolkata Knight Riders Full Squads)

क्रमांकखिलाड़ी का नामभूमिका
1अजिंक्य रहाणेकप्तान
2रिंकू सिंहउपकप्तान
3फिन एलेनबल्लेबाज
4तेजस्वी दहियाबल्लेबाज
5मनीष पांडेबल्लेबाज
6रोवमैन पावेलऑलराउंडर
7अंगकृष रघुवंशीबल्लेबाज
8रमनदीप सिंहऑलराउंडर
9सार्थक रंजनबल्लेबाज
10टिम सीफर्टविकेटकीपर
11राहुल त्रिपाठीबल्लेबाज
12दक्ष कामरागेंदबाज
13कैमरन ग्रीनऑलराउंडर
14सुनील नारायणऑलराउंडर
15रचिन रविंद्रऑलराउंडर
16वरुण चक्रवर्तीगेंदबाज
17अनुकूल रॉयऑलराउंडर
18वैभव अरोड़ागेंदबाज
19सौरभ दुबेगेंदबाज
20कार्तिक त्यागीगेंदबाज
21ब्लेसिंग मुजरबानीगेंदबाज
22नवदीप सैनीगेंदबाज
23प्रशांत सोलंकीगेंदबाज
24उमरान मलिकगेंदबाज

पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Punjab Kings Full Squad)

क्रमांकखिलाड़ी का नामभूमिका
1श्रेयस अय्यरकप्तान
2प्रियांश आर्यबल्लेबाज
3हरनूर सिंहबल्लेबाज
4मिचेल ओवेनऑलराउंडर
5विष्णु विनोदविकेटकीपर
6निहाल वढेराबल्लेबाज
7अजमतुल्लाह उमरजईऑलराउंडर
8मार्को यानसेनऑलराउंडर
9मार्कस स्टोइनिसऑलराउंडर
10अर्शदीप सिंहगेंदबाज
11जेवियर बार्टलेटगेंदबाज
12युजवेंद्र चहलगेंदबाज
13लॉकी फर्ग्युसनगेंदबाज
14हरप्रीत बरारऑलराउंडर
15विजयकुमार वैशाखगेंदबाज
16यश ठाकुरगेंदबाज
17कूपर कोनोलीऑलराउंडर
18बेन ड्वारशुइसऑलराउंडर
19मुशीर खानबल्लेबाज
20प्रवीण दुबेगेंदबाज
21विशाल निषादबल्लेबाज
22सूर्यांश शेडगेबल्लेबाज
23प्रभसिमरन सिंहविकेटकीपर
24पायला अविनाशबल्लेबाज
25शशांक सिंहऑलराउंडर

मैच का समय: शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा मैच, सात बजे होगा टॉस।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article