क्रिकेट

RR vs KKR: राजस्थान और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा मुकाबला, मैच से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 19, 2024, 08:30 AM IST

Aaj ka match kaun jitega RR vs KKR: आईपीएल के 70वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर। (फोटो- IPL/BCCI)

RR vs KKR, Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में रविवार को सीजन का आखिरी डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दो धाकड़ टीम यानी राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल के मौजूदा सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर सीजन का दूसरा मुकाबला है। राजस्थान और कोलकाता की टीम कुछ बदलाव कर सकती है और इस मुकाबले को प्लेऑफ की तैयारी को ध्यान में रखते हुए खेलने उतरेगी।

टेबल में RR से आगे KKR

आईपीएल के 17वें सीजन में पॉइंट टेबल में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का दबदबा है। टीम को 13 मैचों में से 9 मैचों में जीत और सिर्फ 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 19 अंक और 1.428 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम को 13 मैचों में से 8 मुकाबले में जीत मिली है और 5 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। टीम 16 अंक और 0.273 नेट रनरेट के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबिक, राजस्थान के खिलाफ कोलकाता का जीत प्रतिशत ज्यादा है। कोलकाता नाइटराइडर्स का जीत प्रतिशत 53% है, जबकि राजस्थान का जीत प्रतिशत 47% है।

RR और KKR के बीच कड़ा मुकाबला

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच कड़ा टक्कर है। दोनों टीमों के बीच 29 मैच खेले गए हैं। इसमें राजस्थान को 14 मैचों और कोलकाता को भी 14 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला का परिणाम नहीं निकला है। केकेआर के खिलाफ राजस्थान का हाईएस्ट स्कोर 224 रन और लोएस्ट स्कोर 81 रन है, जबकि राजस्थान के खिलाफ केकेआर का हाईएस्ट स्कोर 223 रन और लोएस्ट स्कोर 125 रन है।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squads)

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।

कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वॉड (Kolkata Knight Riders Squads)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article