CSK vs KKR, Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में दो चैम्पियन टीमों का आमना-सामना होगा। टूर्नामेंट के 22वें मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन चैन्नई सुपर किंग्स का सामना दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि केकेआर की टीम को पिछले मुकाबले में जीत मिली थी। रुतुराज गायकवाड़ की टीम चेन्नई हार के सिलसिले को अपने घर पर रोक लगाने के इरादे से उतरेगी। वहीं, श्रेयस अय्यर की टीम ककेआर चेन्नई के होम ग्राउंड पर जीत का चौका जड़ने की कोशिश करेगी।
रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर। (फोटो- IPL/BCCI)
केकेआर के खिलाफ चेन्नई का जीत प्रतिशत ज्यादा
आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी फॉर्म में हैं। चेन्नई की टीम को 4 मैचों में से 2 मैचों में जीत और इतने ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कोलकाता की टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं, गुगल के मुताबकि कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है। चेन्नई का जीत प्रतिशत 53% है। वहीं, कोलकाता का जीत प्रतिशत 47% है।
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का जीत प्रतिशत। (फोटो- गुगल स्क्रीनग्रैब)
केकेआर के खिलाफ सीएसके का पलड़ा भारी
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच कुल 29 मैच खेले गए हैं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 18 मैचों में और कोलकाता की टीम को 10 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मैचों का परिणाम नहीं निकल सका। केकेआर के खिलाफ सीएसके का हाईएस्ट स्कोर 235 रन है, जबकि चेन्नई के खिलाफ केकेआर का उच्चतम स्कोर 202 रन है।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।
कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।
