क्रिकेट

IPL 2024: ऐसा रहा आरसीबी-सीएसके के बीच खेले गए महामुकाबले के आखिरी ओवर का रोमांच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने जानिए कैसे जीती चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी 6 गेंदों में बाजी और कटाया लगातार छठी जीत के बाद प्लेऑफ का टिकट?

Image

एमएस धोनी और यश दयाल(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्लेऑफ में एंट्री के लिए आखिरी ओवर में सीएसके को बनाने थे 17 रन
  • पहली गेंद में छक्का जड़ने के बाद आउट हुए एमएस धोनी
  • यश दयाल ने दिलाया आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट

बेंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद हुआ। बारिश से प्रभावित मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया था। करो या मरो के मुकाबले में आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए आरसीबी को 200 रन पर रोकना था 18 रन के अंतर से मैच जीतना था। लेकिन सीएसके की राह का रोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे अनुभवी एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी बनती दिख रही थी। आखिरी ओवर में जीत के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को यश दयाल के खिलाफ 35 रन बनाने थे। वहीं प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए 17 रन बनाने थे। पिच पर एमएस धोनी 19(11) और रवींद्र जडेजा 42(20) रन बनाकर मैदान पर थे। जानिए कैसा रहा मैच के आखिरी ओवर का रोमांच?

सीएसके को 6 गेंद में जीत के लिए चाहिए 35 और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 17 रन:

यश दयाल के सामने एमएस धोनी थे। यश दयाल ने ओवर द विकेट गेंदबाजी करते हुए धोनी के सामने फुलटॉल गेंद डालने की भूल कर दी। धोनी ने गेंद को पुल करके 110 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया।

सीएसके को 5 गेंद में जीत के लिए चाहिए 29 और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 11 रन:

पहली गेंद में छक्का खाने के बाद यश दयाल ने धोनी के सामने धीमी गेंद गुड लेंथ पर डाली और धोनी ने उसपर धोनी ने छक्का जड़ने की नाकाम कोशिश की और स्पनिल सिंह ने डीप बैकवर्ड स्कवैर लेग बाउंड्री पर लपकने में कोई चूक नहीं की। धोनी 25(13) रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सीएसके को 4 गेंद में जीत के चाहिए लिए 29 और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 11 रन:

धोनी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने शार्दुल ठाकुर उतरे। शार्दुल को यश दयाल ने स्लोअर शॉर्ट लेंथ गेंद से चकमा दिया और गेंद सीधे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों में पहुंच गई।

सीएसके को 3 गेंद में चाहिए जीत के लिए 29 और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 11 रन:

ओवर की चौथी गेंद पर यश दयाल के सामने एक बार फिर शार्दुल ठाकुर थे। इस बार यश दयाल ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली जिसे उन्होंने कवर की दिशा में भेजकर एक रन लिया और रवींद्र जडेजा को स्ट्राइक दे दी।

सीएसके को 2 गेंद में चाहिए जीत के लिए 28 और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 10 रन:

यश दयाल ने ओवर की पांचवी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर व्हाइड लेंथ पर डाली जिसपर जडेजा चूक गए और गेंद दिनेश कार्तिक के हाथों में पहुंच गई। इस गेंद पर ही आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना तय हो गया।

सीएसके को आखिरी गेंद में चाहिए जीत के लिए 28 और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 10 रन:

यश दयाल ने पारी की आखिरी गेंद पर भी रवींद्र जडेजा का गच्चा दे दिया। इस बार दयाल ने छठे स्टंप पर गेंद डाली और कोई रन नहीं बनाने दिया और अपनी टीम को 27 रन से जीत के साथ प्लेऑफ का टिकट दिला दिया।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article