PBKS vs MI Dream 11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 46वें मुकाबले में जीत के रथ पर सवार पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस एक बार फिर आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला इस बार पंजाब के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। इससे पहले मुकाबले में दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आपस में भिड़ी थी, जिसमें पंजाब ने मुंबई को रोमांचक मुकाबले में मात दी थी। मुंबई मौजूदा सीजन में ही उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों ने अपने अंतिम मुकाबलों में जीत दर्ज कर इस मुकाबले में पहुंची है।
वहीं, पॉइट टेबल की बात करें तो पंजाब और मुंबई की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन रही है। दोनों टीमें नॉकआउट की रेस में भी बनी हुई है। पंजाब को 9 मैचों में से 5 में जीत मिली है और 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है। वहीं, मुंबई की बात करें तो 8 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और कुल 8 अंक के साथ टेबल में 7वें नंबर पर है। दोनों टीमें जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।
दोनों टीमों में बदलाव की संभावना नहीं
पंजाब और मुंबई के बीच होने वाले मुकाबले में दोनों की टीमों में बदलाव की गुंजाइश न के बराबर दिख रही है। चेन्नई के खिलाफ पंजाब के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं, मुंबई ने भी राजस्थान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर जीत अपने नाम की थी। इसलिए दोनों की टीमों में बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अरशद खान।
