क्रिकेट

IPL 2023: मोहम्मद शमी ने तोड़ा ट्रेंट बोल्ट-मिचेल जॉनसन का रिकॉर्ड, बने पॉवरप्ले के नए शहंशाह

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 27, 2023, 09:30 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलते हुए अपने धमाकेदार प्रदर्शन के बल पर एक साथ धाकड़ कीवी और कंगारू गेंदबाजों को पीछे छोड़कर पॉवरप्ले के नए शहंशाह बन गए हैं।

Image

मुंबई के खिलाफ विकेट का जश्न मनाते मोहम्मद शमी और डेविड मिलर(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में मोहम्मद शमी जमकर बरपा रहे हैं गेंदबाजी में कहर
  • पर्पल कैप की रेस में 28 विकेट के साथ चल रहे हैं सबसे आगे
  • उनके नाम हो गया है एक सीजन में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

Wickets picked In Powerplay of IPL Season: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का धमाल इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में जमकर धमाल मचा रहे हैं। वो सीजन के आगाज से लेकर दूसरे क्वालीफायर मुकाबले तक सबसे ज्यादा विकेट लेगे वाले खिलाड़ियों में पहले पायदान पर चल रहे हैं।

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ झटके 2 विकेट

शुक्रवार को अपनी शानदार गेंदबाजी के बल पर शमी ने 3 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इन दो विकेटों के साथ शमी के नाम सीजन में कुल 28 विकेट हो गए। शमी ने ये विकेट 16 मैच की 16 पारियों में 17.60 के औसत और 13.28 के स्ट्राइक रेट से चटकाए हैं। सीजन में दो बार उन्होंने पारी में 4 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए। 11 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

गुजरात को हर मैच में दिलाई शानदार शुरुआत

शमी ने आईपीएल 2023 में गुजरात को शानदार शुरुआत तकरीबन हर मैच में दिलाई। शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाना उनके लिए और टीम दोनों के लिए फायदेमंद साबित हुआ। शुक्रवार को अपने शुरुआती दो ओवरों में ही शमी ने नेहाल वढ़ेरा और रोहित शर्मा के विकेट चटकाए और सीजन में पॉवरप्ले में अपने विकेटों की संख्या को 17 तक पहुंचा दिया। इसी का साथ ही वो ट्रेंट बोल्ट और मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़कर आईपीएल के एक सीजन में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर

ट्रेंट बोल्ट ने साल 2020 में मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हुए पॉवरप्ले में 16 विकेट चटकाए थे। वहीं ऐसा ही मिचेल जॉनसन ने भी मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते हुए साल 2013 में किया था। ऐसे में अब शमी एक साथ कीवी और कंगारू गेंदबाज को पछाड़कर पॉवरप्ले के नए शहंशाह बन गए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article