GT vs DC Dream 11 Team, IPL 2023: गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 2, 2023, 07:09 PM IST

GT vs DC Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 44वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होने जा रहा है। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11 और पूरा टीम संयोजन।

GT vs DC Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 44वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में जहां एक ओर गुजरात की टीम जीत का चौका जड़ने को तैयार है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली की टीम जीत की रथ पर सवार होने को तैयार है। गुजरात की टीम अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर यहां पहुंची है, जबकि दिल्ली की टीम हार कर इस मुकाबले में आई है।

GT vs DC.

गुजरात और दिल्ली, प्लेइंग-11।

गुजरात की टीम ने 8 मैचों में से 6 में जीत दर्ज कर लगातार आगे बढ़ रही है। टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। गुजरात मौजूदा आईपीएल में 12 अंक हासिल करने वाली पहली टीम भी बन गई है। वहीं, दिल्ली भी अपना 8 मैच खेल चुकी है, लेकिन टीम को डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सिर्फ दो जीत मिली है। इसके साथ ही टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है।

End of Feed