who won the toss today, INDW vs SLW, India Womens Team vs Sri Lanka Womens Team Toss Live: महिला एशिया कप 2024 (Womens Asia Cup 2024) में आज रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना मेजबान श्रीलंका महिला टीम से होगा। दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी और खिताबी पर कब्जा जमाने की कोशिश करेंगी। भारतीय महिला टीम महिला एशिया कप के खिताबी मुकाबले में लगातार 9वीं बार पहुंची है, जबकि श्रीलंका टीम छठी बार फाइनल में जगह बनाई है। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें छठी बार आमने- सामने होंगी। इस मुकाबले से पहले जब भी दोनों टीमों आपस में भिड़ी हैं। हर बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। मौजूदा सीजन की बात करें तो दोनों टीमें अभी तक अजेय रही है।
दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।
भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम टॉस टाइम (INDW vs SLW Match Toss Time)
- 2:30 PMभारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम स्टेडियम (INDW vs SLW Match Venue)
- रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला
भारतीय महिला की प्लेइंग-11 (India Playing-11)
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह।
श्रीलंका महिला टीम की प्लेइंग-11 (Sri Lanka Playing-11)
विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हासिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सचिनी निसानसाला।
भारत का स्क्वॉड (India Squads)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेनुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।
