रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा पद्म श्री, पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार का भी नाम शामिल

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म अवॉर्ड से सम्मानित की जाने वाली हस्तियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भारतीय क्रिकेट के 2 बड़े सितारे रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर के साथ कुल 9 खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार के लिए चुने गए 131 हस्तियों की लिस्ट जारी की। इसमें खेल जगत से कुल 9 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इसमें अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप और साल 2025 में चैंपियन ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा का नाम शामिल है। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम भी शामिल है, जिनकी कप्तानी में महिला टीम इंडिया ने साल 2025 में खेले गए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए पहली बार खिताब जीता।

Rohit And Harman

रोहित और हरमन को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार। फोटो- ICC/BCCI

रोहित शर्मा का नाम वर्ल्ड क्रिकेट के महान खिलाड़ियों और कप्तानों में गिना जाता है। बतौर कप्तान भी रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने मात्र एक मैच हारी थी। वो हार फाइनल में मिली थी। इसके बाद साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रोहित कप्तानी में भारतीय टीम अपराजेय रही और 17 साल बाद दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता।

End of Feed