क्रिकेट

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया को हराकर हरमन ब्रिगेड ने 2-1 से जीती टी20 सीरीज, चमके मंधाना और रॉड्रिग्स

IND W vs AUS W: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 3 मैच की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। दूसरे मुकाबले से सबक लेते हुए टीम इंडिया ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में न केवल बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि गेंदबाजों ने भी आगे आकर जिम्मेदार संभाली।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया (साभार-X)

IND W vs AUS W: भारत ने उप-कप्तान स्मृति मंधाना की (82 रन) और करिश्माई बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स (59 रन) के शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर 3 मैच की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने तीसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया और श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारत की सधी हुई गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में मेजबान टीम 159 रन ही बना पाई। एश्ले गार्डनर को छोड़कर कोई भी अन्य बैटर भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। ऑस्ट्रेलिया की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके 6 बैटर का स्कोर दहाई तक नहीं पहुंच पाया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद भारत ने मंधाना और रॉड्रिग्स के अर्धशतकीय पारी के दम पर छह विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया। मंधाना ने 55 गेंद में 82 जबकि रॉड्रिग्स ने 46 गेंद में 59 रन की पारी खेली। हालांकि, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसने अपना पहला विकेट केवल 19 रन के स्कोर पर गंवा दिया था। दूसरे विकेट के लिए मंधाना और रॉड्रिग्स ने 121 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों की पारी के बाद ऋचा घोष ने 7 गेंद में 18 रन बनाकर इसे अच्छा फिनिश दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने 2 जबकि किम गार्थ और सोफी मॉलिन्यू ने 1-1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एशले गार्डनर ने सर्वाधिक 57 रन की पारी खेली। भारत के लिए श्री चरणी और श्रेयांका पाटिल ने तीन तीन जबकि अरूंधति रेड्डी ने दो विकेट झटके।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article