भारतीय वनडे टीम और श्रीलंकाई वनडे टीम के बीच आज से 50 ओवर प्रारूप में टक्कर शुरू होने जा रही है। टी20 सीरीज में जीत हासिल करने के बाद भारत अब वनडे फॉर्मेट में विजयी रहकर इस प्रारूप में भी नए साल की अच्छी शुरुआत करना चाहेगा। इस साल वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में ही होना है, इसलिए हर अगला वनडे मुकाबला और वनडे सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है।
भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कब व कहां देखें
भारतीय टीम अब वनडे खेलने जा रही है इसलिए टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में होगी, जबकि उपकप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) होंगे। एक बार फिर मैदान पर रोहित और विराट की धमाकेदार जोड़ी की वापसी होने जा रही है। इनके अलावा श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे धुरंधर भी वापस मैदान पर होंगे। श्रीलंकाई टीम ने टी20 सीरीज में भारत को बहुत कड़ी टक्कर दी थी इसलिए भारतीय टीम उनको हल्के में नहीं लेना चाहेगा, ऐसे में इस वनडे सीरीज का रोमांचक होना तय है। आइए जानते हैं कि पहले वनडे मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच कब खेला जाएगा? (When will IND vs SL 1st ODI be played)
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 10 जनवरी 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा।किस समय शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? (India vs Sri Lanka 1st ODI Time)
भारत और श्रीलंका के बीच इस सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी (मंगलवार) को दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस मैच से आधे घंटे पहले 1 बजे होगा।भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे मैच किस ग्राउंड पर खेला जाना है? (IND vs SL 1st ODI Ground)
श्रीलंकाई टीम और मेजबान भारत के बीच पहला वनडे मैच आज (मंगलवार) गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।कब व कहां देख सकते हैं भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर इसका प्रसारण? (IND vs SL 1st ODI live streaming, TV Telecast)
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच आज खेले जाने वाले पहले वनडे मैच को आप दोपहर 1.30 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर कई भाषाओं की कमेंट्री के साथ लाइव देख पाएंगे। वहीं, अगर आप इस वनडे मैच को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। जबकि डीडी स्पोर्ट्स भी इस मैच का लाइव प्रसारण करेगा।
