IND vs NZ World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप के 21वें मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ संभलकर खेलना होगा। मौजूद वर्ल्ड कप में दोनों टीम विजय रथ पर सवार है। भारतीय टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 8 अंक के साथ टॉप पर है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (India vs New Zealand World Cup Match Date)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का मुकाबला 22 अक्टूबर, 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (India vs New Zealand World Cup Match Venue)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का मुकाबला? (India vs New Zealand World Cup Match Timing)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01:30 बजे होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs New Zealand World Cup 2023 Live Telecast On TV)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs New Zealand World Cup Match Online Live Streaming)
भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
