क्रिकेट

IND vs IRE Playing XI: दूसरे टी20 मुकाबले में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

आकाश चोपड़ा ने दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन को लेकर सुझाव दिया। हालांकि, इस बार भी उनके पसंदीदा प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं है। उन्होंने दो खिलाड़ियों को बाहर रखने की सलाह दी है।

Image

भारत और आयरलैंड (साभार-x)

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। पिछले मुकाबले में जो हुआ, उसको ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया इस बार ढील देने के मूड में नहीं होगी और यही कारण है कि टीम ना केवल परफेक्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेगी जबकि सीनियक खिलाड़ियों को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी। ऐसे में आकाश चोपड़ा ने बताया कि अगर टीम इंडिया इस मुकाबले में कोई बदलाव करना चाहे तो वो क्या हो सकती है?

प्रसिद्ध कृष्णा को किया जा सकता है बाहर

आकाश चोपड़ा की मानें तो प्लेइंग इलेवन में प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर रखा जा सकता है। आकाश की मानें तो वह टी20 गेंदबाज नहीं हैं। 24 ओवर में उन्होंने लगभग 12 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं और उनके हिस्से केवल 8 विकेट आए हैं। ऐसे में उनकी जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने सुझाव दिया कि सूर्यांश शेडगे को डेब्यू कराया जा सकता है। आकाश चोपड़ा ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी आयरिश कंडिशन में कारगार नहीं है। लेकिन आकाश चोपड़ी की इस प्लेइंग इलेवन में जो नाम मिसिंग है वो वैभव सूर्यवंशी का है। पिछले मैच में सब वैभव के डेब्यू का इंतजार कर रहे थे और आकाश चोपड़ा ने माना कि इस मुकाबले में भी शायद ही उनको मौका मिले। मुकाबला शाम 7 बजे खेला जाएगा।

टाइम्स नाउनवभारत पर यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W Live Streaming:

आयरलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन-

भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई।

संभावित प्लेइंग XI: टिम टेक्टर, रॉस एडैयर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलेनी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article