क्रिकेट

IND Women vs WI Women 3rd T20 Highlights: मंधाना की पलटन ने वेस्टइंडीज से हार का हिसाब किया चुकता, सीरीज पर भी जमाया कब्जा

IND Women vs WI Women 3rd T20 Highlights: नवी मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 60 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने तूफानी पारी खेली।

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Women X)

Photo : Twitter

IND Women vs WI Women 3rd T20 Highlights: भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 60 रन से हराया। इसी जीत के स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। नवी मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम वेस्टइंडी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना सकी।

मंधाना की फिर दिखा धमाकेदार प्रदर्शन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने अच्छी शुरुआत की। वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर मंधाना का बल्ला गरजा। उन्होंने तीसरे टी20 मुकाबले में 47 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा। जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 39 रन बनाए। इसी तरह राघवी बिष्ट ने 22 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने 21 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 54 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी रही खराब

जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर कियाना जोसेफ के रूप में पहला झटका लगा। वे सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गईं। हेले मैथ्यूज भी कप्तानी पारी नहीं खेल पाईं। उन्होंने 17 गेंदों पर एक चौके और इतने ही छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गईं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं चिनेल हेनरी ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे अर्धशतक से चूक गईं। उन्होंने 16 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद पूरी टीम लड़खड़ा गई। भारत की राधा यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article