क्रिकेट

IND-W vs UAE-W: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी भारतीय टीम, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

India Women vs UAE Women Preview: श्रीलंका में खेले जा रहे एशिया कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दूसरा मैच यूएई की महिला टीम से होने वाली है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से होगी। मैच का आयोजन रविवार 21 जुलाई 2024 को किया जाएगा।

Image

भारतीय महिला टीम (फोटो- BCCI)

India Women vs UAE Women Preview: आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ जीत दर्ज करके महिला एशिया कप सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी ।गत चैम्पियन भारत ने शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया । यूएई को हरमनप्रीत कौर की टीम को हराने के लिये चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।

भारत के फिलहाल दो अंक और प्लस 2.29 का नेट रनरेट है और अमीरात को हराने से उसके चार अंक हो जायेंगे ।पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर ने अच्छी गेंदबाजी की । टीम प्रबंधन को बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के जरिये वापसी की है ।

भारतीय बल्लेबाजों पर होगी निगाहें

भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए 35 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की । सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने 9 . 3 ओवर में 85 रन की साझेदारी की । इसके बाद भारत ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिये । भारतीय खेमा यूएई के खिलाफ मध्यक्रम के बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा ।

एशिया कप बांग्लादेश में अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम माना जा रहा है ।रेणुका ने कहा ,‘‘ एशिया कप महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद टी20 विश्व कप से पहले ज्यादा मैच नहीं खेलने हैं । बांग्लादेश में भी हालात ऐसे ही होंगे लिहाजा हमें इस टूर्नामेंट से काफी मदद मिलेगी ।’’दूसरे मैच में पाकिस्तान का सामना नेपाल से होगा।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs UAE Squad)

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, संजीवन साजना ।

यूएई : एशा रोहित ओझा (कप्तान), कविशा कुमारी, रितिका रजत, समायरा डी, लावण्या केनी, एमिली थॉमस, हीना होचंदानी, महक ठाकुर, इंदुजा नंदकुमार, रिनिता रजत, खुशी मोहन शर्मा, रिशिता रजत, सुरक्षा कोट्टे, टी सतीश, वैष्णवी महेश ।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article