IND W VS NZ W Women's T20 World Cup 2024 Match Highlights: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 में हार के साथ की शुरुआत, न्यूजीलैंड ने दी करारी मात
IND W VS NZ W Women's T20 World Cup 2024 Match Highlights: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम को टी20 विश्व कप 2024 के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रन के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल?
IND W VS NZ W Women's T20 World Cup 2024 Match Highlights: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 में हार के साथ की शुरुआत, न्यूजीलैंड ने दी करारी मात
पिच पर नहीं टिक पाई कोई भी भारतीय बैटर
भारत के लिए सबसे ज्यादा 15 रन हरमनप्रीत कौर ने बनाए। उनके अलावा दीप्ति शर्मा और जैमिमा रोड्रिग्ज ने 13-13 रन की पारियां खेलीं। भारतीय टीम लगातार विकेट गंवाती रही और मैच अपने नाम नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट रोजमैरी मायर ने लिए। 3 सफलता ली तुहुहू को मिली वहीं दो विकेट इडेन कार्सन ने झटके।
न्यूजीलैंड ने बनाए थे 4 विकेट पर 160 रन
न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के पहले मुकाबले में जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य रखा है। डिवाइन कप्तान अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर रन का स्कोर खड़ा किया। डिवाइन 36 गेंद में 57 रन बनाकर और ग्रीन 5(3) रन बनाकर नाबाद रहीं।
न्यूजीलैंड को सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 5.4 ओवर में ही 50 रन के पार टीम को पहुंचा दिया। ये साझेदारी आठवें ओवर की चौथी गेंद पर बेट्स के अरुंधती रेड्डी का शिकार बनने के बाद टूटी। इसके तीन गेंद बाद जॉर्जिया को आशा शोभना ने चलता कर दिया। बेट्स ने 27(24) और पिल्मर ने 34(23) रन की पारी खेली।
भारतीय टीम ने की वापसी लेकिन सोफी ने पलटी बाजी
जल्दी-जल्दी दो विकेट चटकाकर भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की। लेकिन सोफी डिवाइन ने एक छोर थाम लिया और रनों की रफ्तार कम नहीं होने दी। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत में टीम को 20 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन तक पहुंचा दिया। अमेलिया केर ने 13, ब्रूकी हेली डे ने 16 रन की पारी खेली। भारत के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट रेणुका सिंह ने लिए। वहीं एक-एक सफलता अरुंधती रेड्डी और आशा शोभमा को मिली।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
भारत और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच अबतक कुल 13 मैच खेले गए हैं जिसमें से 9 में न्यूजीलैंड को और 4 में भारतीय टीम विजयी रही है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पांच मैच में 4 में न्यूजीलैंड और एक में भारतीय टीम विजयी रही है।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11(New Zealand Women's Cricket team Playing XI): सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इजाबेल गेज़ (विकेटकीपर), जेस केर, रोजमेरी मैयर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन।
भारत की प्लेइंग-11(Indian Women's Cricket team Playing XI): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयांका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर।
