IND VS NZ 3rd ODI Highlights: मंधाना और हरमन की पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज
IND VS NZ 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज हरमनप्रीत कौर की सेना ने जीत लिया। जीत के लिए मिले 233 रन के लक्ष्य को 36 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
IND VS NZ 3rd ODI Highlights: मंधाना और हरमन की पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज
इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 232 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की ओर से ब्रुक हैलीडे ने 86 और जॉर्जिया प्लीमर ने 39 रन की पारी खेली। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 और प्रिया शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।
सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 59 रन से शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार वापसी की और मुकाबले में टीम इंडिया को 76 रन से पटखनी देकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। अब दोनों टीमों की नजर सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत पर है और सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश रहेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (भारत और न्यूजीलैंड महिला प्लेइंग 11)
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा।
न्यूजीलैंड महिला(प्लेइंग इलेवन): सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, लॉरेन डाउन, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), हन्ना रोवे, ली ताहुहु, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास
भारतीय महिला का स्क्वॉड (India Womens Squads)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल।
न्यूजीलैंड महिला का स्क्वॉड (New Zealand Womens Squads)
सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, इजी गेज (विकेट कीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पोली इंग्लिस (विकेट कीपर), फ्रैन जोनास, जेस केर, अमेलिया केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहू
