क्रिकेट

IND vs WI 1st Test Toss Update: आज का टॉस कौन जीता? भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट

IND vs WI Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita, India Banaam West Indies Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज (2 अक्टूबर 2025) से खेला जा रहा है। आइए जानते हैं इस मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरा है और टॉस जीतकर क्या फैसला लिया गया है।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट टॉस विजेता

Who won the toss today India vs West Indies 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार ( 2 October, 2025) को होने जा रहा है। भारतीय सरजमीं पर यह भारत वेस्टइंडीज के बीच आठ साल में खेला जाने वाला यह पहला टेस्ट मैच है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2002 के बाद से अबतक कोई टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। इस दौरान दोनों के बीच खेले गए 25 टेस्ट मैच में से 15 में टीम इंडिया को जीत मिली है, वहीं 10 मैच ड्रॉ समाप्त हुए हैं। विंडीज की टीम एक भी टेस्ट मैच इस दौरान नहीं जीत सकी। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज (Roston Chase) के हाथों में है। मैच में टॉस की भूमिका खास रहने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

कहां होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच(IND vs WI 1st Test Match Venue)

भारत और वेस्टइंडीज के दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट (IND vs WI 1st Test Match Date)

भारत और वेस्टइंडीजके बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार 2 अक्तूबर 2025 से 6 अक्तूबर 2025 के बीच खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच में टॉस (IND vs WI 1st Test Toss Timing)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयनुसार सुबह 9:30 AM बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 9.00 AM बजे होगा।

आज का टॉस कौन जीता, भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट (IND vs WI 1st Test Toss Winner)

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs WI Squads)

भारत की टीम(Indian Cricket team Squad)

शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज की टीम(West Indies Cricket team Squad)

रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वॉरिकन, केवलॉन एंडरसन, एलिक अथनाज़े, जॉन कैंपबेल, टेगनरायन चंदरपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाक, जेडियाह ब्लेड्स, योहान लेन, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे और जेडन सील्स।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article