क्रिकेट

IND vs WI 2nd Test Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs WI 2nd Test Pitch Report Today Match In Hindi: आज (10 अक्टूबर, 2025) से भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के अहमदाबाद में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन के बड़े अंतर से मात दी थी और सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया की कोशिश शुक्रवार से दिल्ली में शुरू होने जा रहे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके सीरीज 2-0 के अंतर से अपने नाम करने की कोशिश करेगी। वहीं वेस्टइंडीज की टीम मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कैसा रहेगा दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पिच का हाल? कैसे हैं मैदान के आंकड़े और किन खिलाड़ियों पर होंगी प्रशंसकों की नजरें।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट मैच पिच रिपोर्ट

India West Indies Second Test, IND vs WI 2nd Test Pitch Report In Hindi Today Match: से भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आज (10 अक्टूबर) से खेला जाएगा। सीरीज के अहमदाबाद में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन के बड़े अंतर से मात दी थी और सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया की कोशिश शुक्रवार से दिल्ली में शुरू होने जा रहे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके सीरीज 2-0 के अंतर से अपने नाम करने की कोशिश करेगी। वहीं वेस्टइंडीज की टीम मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमें सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया की कमान जहां युवा कप्तान शुभमन गिल(Shubman Gill) के हाथों में है वहीं वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी अनुभवी रोस्टन चेज (Roston Chase) संभाल रहे हैं।

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच टेस्ट में भिड़ंत (IND vs WI Head to Head in Test)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के पहले टेस्ट मैच के आगाज से पहले दोनों टीमों के सबसे बड़े फॉर्मेट के ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात कर लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 101 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारत ने 24 और वेस्टइंडीज ने 30 मैच अपने नाम किए। दोनों के बीच खेले गए 47 टेस्ट ड्रॉ समाप्त हुए। भारतीय सरजमीं पर खेले गए टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को 14 वहीं वेस्टइंडीज को 14 टेस्ट मैच में जीत मिली है। इन आंकड़ों में वेस्टइंडीज क्रिकेट के सुनहरे दौर की झलक आज भी दिखाई पड़ती है। लेकिन मौजूदा दौर की बात करें तो साल 2002 के बाद से वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। वो जीत भी उसे अपने घर पर मिली थी। पिछले 23 सालों में दोनों के बीच 26 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से टीम इंडिया ने 16 टेस्ट में जीत दर्ज की है वहीं वेस्टइंडीज की जीत की झोली खाली रही है। दोनों के बीच 10 टेस्ट बराबरी पर समाप्त हुए हैं। भारत ने विंडीज को लगातार 9 टेस्ट सीरीज में मात दी है और लगातार दसवीं सीरीज अपने नाम करने की फिराक में है।

38 साल से नहीं गंवाया है भारत ने दिल्ली में कोई टेस्ट

भारतीय टीम के लिए अरुण जेटली स्टेडियम जीत का किला रहा है। साल 1987 के बाद से टीम इंडिया ने यहां एक भी मैच नहीं गंवाया है। इस मैदान पर भारतीय टीम को आखिरी बार हार संयोगवश वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। उसके बाद से इस मैदान पर खेले गए 24 टेस्ट मैच में से 12 में टीम इंडिया को जीत मिली है जबकि 12 मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs WI 2nd Test Pitch Report Today Match)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में खेला जाएगा। दिल्ली की पिच भारत के सामान्य टेस्ट विकेट की तरह होगी जहां शुरुआती दो से ढाई दिन बल्लेबाजी के लिए पिच अच्छी रहेगी, उसके बाद स्पिनर्स को मदद मिलेगी। तापमान में गिरावट की वजह से पिच के अचानक टूटने के आसार कम हैं। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में बारिश हो रही है लेकिन इसका कोई खास असर मैच पर पड़ता नहीं दिख रहा है। गुरुवार को मौसम साफ था और धूप भी खिली रही ऐसे में पिच में शुक्रवार को नमी कम रहने की संभावना है।

भारत वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In IND vs WI 2nd Test Match)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज भारतीय सरजमीं पर विराट कोहली,रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के सबसे बड़े फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद पहली सीरीज है। ऐसे में प्रशंसकों की नजरें मैच में युवा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill), सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal), केएल राहुल (KL Rahul), साई सुदर्शन (Sai Sudershan), नीतीश कुमार रेड्डी( Nitish Kumar Reddy), तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), मोहम्मद सिराज(Mohammad Siraj) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पर रहेंगी। वहीं वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की बात करें तो उनकी सबसे ज्यादा आस एशिया में शानदार बल्लेबाजी करने वाले साई होप (Sai Hope), कप्तान रोस्टन चेज (Roston Chase), एलिक अथनाजे (Alick Athanaze), तेगनरायण चंद्रपॉल (Tagenarine Chanderpaul) से रहेंगी।

भारत और वेस्टइंडीज की टेस्ट टीमें (India And West Indies Squads For Second Test Series)

भारत की टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज की टीम:

रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वॉरिकन, केवलॉन एंडरसन, एलिक अथनाज़े, जॉन कैंपबेल, टेगनरायन चंदरपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाक, जेडियाह ब्लेड्स, योहान लेन, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे और जेडन सील्स।

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम (Delhi Weather Today)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच नई दिल्ली में शुक्रवार से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। मैच के पहले दिन बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि तापमान मैच के दौरान पांचों दिन 29 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। दिल्ली में सर्दी की आहट हो रही है। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट के लिए दिल्ली में मौसम बेहद सुहावना रहेगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article