क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम और हेले मैथ्यूज की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम उतरी।

Image

आज का टॉस कौन जीता, भारत और वेस्टइंडीज। (फोटो- BCCI Women X)

Photo : Twitter

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच वनडे मैचों का रोमांच जारी है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा और अीहम मुकाबला शुरू हो चुका है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम को बड़ी जीत मिली थी। इसके साथ टीम टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय महिला टीम की नजर सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। वेस्टइंडीज की टीम भी शानदार वापसी करने के साथ सीरीज को बराबर करने की कोशिश करेगी। वहीं दोनों टीमों के पिछले मैचों के परिणाम पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। टीम को पांच में से लगातार 4 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि सिर्फ एक मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम को जीत मिली है। वेस्टइंडीज को वनडे में भारतीय टीम के खिलाफ आखिरी बार 01 नवंबीर 2019 को जीत मिली थी।

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बज्जेबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम टॉस टाइम (India Women vs West Indies Women 2nd ODI Match Toss Time)

- 1:00 PM

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम स्टेडियम (India Women vs West Indies Women 2nd ODI Match Venue)

- कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा

भारतीय महिला टीम की प्लेइंग-11 (India Women Playing-11)

स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, साइमा ठाकोर, तितास साधु, रेणुका सिंह, प्रिया मिश्रा।

वेस्टइंडीज महिला टीम की प्लेइंग-11 (West Indies Women Playing-11)

हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, रशादा विलियम्स, डींड्रा डोटिन, नेरिसा क्राफ्टन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), आलिया एलेने, ज़ैदा जेम्स, करिश्मा रामहरैक, शमिलिया कॉनेल, अफी फ्लेचर।

भारत का स्क्वॉड (India Women Squads)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, रेणुका सिंह ठाकुर।

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड (West Indies Women Squads)

हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल, राशादा विलियम्स(विकेटकीपर), आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, नेरिसा क्राफ्टन, डींड्रा डॉटिन, अफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, जैदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक।

श्रेणीखिलाड़ी
बल्लेबाजरिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे
विकेटकीपरलवनीथ सिसोदिया, रहमानुल्ला गुरबाज, क्विंटन डी कॉक
ऑलराउंडरआंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोईन अली, रोवमैन पॉवेल
स्पिनरमयंक मार्कंडे, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन
तेज गेंदबाजएनरिक नोर्खिया, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, स्पेंसर जॉनसन
Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article