IND vs SA Women's World Cup Final Aaj ka Toss kaun Jeeta: भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को इसी मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में रिकॉर्ड रन चेज करके फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में सफल रही है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम गुवाहाटी में इंग्लैंड को बडे़ अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही है। टीम इंडिया तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। साल 2005 और 2017 में खिताब अपने नाम करने से टीम इंडिया चूक गई थी। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है।
इंडिया और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले कुल 34 मैच खेले गए हैं। इसमें से 20 में भारतीय टीम विजयी रही है। वहीं 13 मैच द. अफ्रीका के खाते में गए हैं। जबकि एक मुकाबला रद्द हो गया। मौजूदा विश्व कप में दोनों के बीच विशाखापट्टन में मैच खेला गया था जिसमें टीम इंडिया को 3 विकेट के अंतर से हार झेलनी पड़ी।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप फाइनल टॉस का समय (IND vs SA Final Toss Time)
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज के वर्ल्ड कप फाइनल मैच का टॉस अब बारिश रुकने के बाद 4:30 बजे निर्धारित किया गया है। मैच 5 बजे शुरू होगा।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टॉस की जगह (IND vs SA WC Final Toss Venue)
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल आज का टॉस किसने जीता (IND vs SA World Cup Final Toss Win Today)
काफी देर की रुकावट के बाद आखिर टॉस हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत पहले करेगी बल्लेबाजी। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमें (India And South Africa Women Squads)
भारतीय महिला टीमः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव।
दक्षिण अफ्रीकी महिला टीमः लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्ता, मारिजान काप अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो टंगारियोन।
