IND vs SA T20 World Cup Warmup Match Live Score: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को अभ्यास मैच में दी 30 रन के अंतर से मात, भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
IND vs SA T20 World Cup 2026 Warmup Match Highlights: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए अभ्यास मैच में 30 रन के अंतर से जीत दर्ज करके अपने इरादे जाहिर कर दिए। ऐसा रहा भारत-दक्षिण अफ्रीका अभ्यास मैच के पल पल का हाल।
IND vs SA T20 World Cup Warmup Match Live Score: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को अभ्यास मैच में दी 30 रन के अंतर से मात, भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
टी20 विश्व कप 2026 से आगाज से पहले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में अपना अभ्यास मैच खेल रही है। न्यजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान खिलाड़ियों की चोटों से परेशान भारतीय टीम के पास अपनी पूरी ताकत को आजमाने और फुल ड्रेस रिहर्सल करने मैदान पर उतरेगी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पारी की शुरुआत ईशान किशन और अभिषेक शर्मा करेंगे।
T20 विश्व कप 2026 के लिए इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीमें (India And South Africa Full Squads For T20 World Cup 2026)
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर।
दक्षिण अफ्रीकी टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), कोर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, कागिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, रेयान रिकेल्टन और जेसन स्मिथ।
