क्रिकेट

IND Vs SA T20 Series 2025 Squad: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

IND Vs SA T20 Series 2025 Squad (भारत बनाम द.अफ्रीका टी 20 मैच सीरीज फुल स्क्वाड )| Team India Players List: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। जानिए किन खिलाड़ियों को मिला है सीरीज के लिए मौका?

Image

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल

Photo : AP

IND Vs SA T20 Series 2025 Squad: अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम में शुभमन गिल की वापसी हुई है। कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका का खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए गिल चोटिल हो गए थे। उसके बाद से वो टीम से बाहर चल रहे थे। भले ही उनकी टीम में वापसी हो गई है लेकिन मैदान पर उतरने के लिए उन्हें सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के फिटनेस टेस्ट में पास होना पड़ेगा। वहीं हार्दिक पांड्या भी चोट से उबरकर टी20 टीम में वापसी करने में सफल हुए हैं। टीम में दो जीतेश शर्मा और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को जगह मिली है।

नीतीश रेड्डी की जगह हुई हार्दिक पांड्या की एंट्री

भारतीय टी20 टीम में तकरीबन वही खिलाड़ी हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह मिली थी। नीतीश रेड्डी को हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किए गए जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। टीम में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में तीन ऑलराउंडर हैं। वहीं स्पिन आक्रमण का जिम्मा कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती संभालेंगे। बुमराह के अलावा टीम में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को भी टीम में जगह मिली है।

ऐसी है टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव(कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जीतेश शर्मा(विकेटकीपर), संजू सैमसन(विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर।

भारत- दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का ऐसा है कार्यक्रम(IND vs SA T20 Series full Schedule)

टी20 सीरीज का आगाज 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा। इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ म 11 दिसंबर को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच धर्मशाला की हसीन वादियों में 14 दिसंबर को और सीरीज का चौथा मैच लखनऊ को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 दिसंबर को खेला जाएगा। सीरीज का अंत 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article