IND vs SA 3rd ODI Preview: आज होगा भारत-साउथ अफ्रीका तीसरा व फाइनल वनडे मैच, जानिए इस मुकाबले की जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 21, 2023, 02:26 PM IST

All you need to know about IND vs SA 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और टीम इंडिया के बीच आज तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला निर्णायक भी होगा क्योंकि तीन मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। ये मैच पार्ल के बोलैंड पार्क में होगा। इस वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से जुड़ी जरूरी व सभी दिलचस्प बातें यहां पर जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा व अंतिम वनडे
  • दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज रोमांचक बनाई
  • तीसरा मुकाबला जीतने वाला बनेगा चैंपियन

IND vs SA 3rd ODI Preview: पहले दोनों मैचों में शुरूआती जोड़ी की नाकामी के बाद भारतीय टीम बृहस्पतिवार को तीसरे और आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका पर जीत दर्ज करने के लिये अच्छी शुरूआत की कोशिश में होगी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को वनडे श्रृंखला में सिर्फ एक बार ही हराया है । उसे दोहराने के लिये भारतीय क्रिकेट टीम को सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ और बी साइ सुदर्शन से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत होगी।

India vs South Africa 3rd ODI Preview Today Match

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे का प्रिव्यू (AP)

End of Feed