क्रिकेट

IND vs SA Live Streaming: बिना सब्सक्रिप्शन फ्री में कहां देखें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला

IND vs SA Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार से रांची में होने जा रहा है। यदि आप इस मुकाबले को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम जानाकारी जान लें।

ind vs sa live streaming

भारत और साउथ अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ICC/BCCI)

IND vs SA Live Streaming: टेस्ट में करारी हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया व्हाइट बॉल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। 3 मैच की इस वनडे सीरीज का आगाज रविवार से रांची में होने जा रहा है, जहां टीम केएल राहुल के नेतृत्व में उतरेगी। साउथ अफ्रीका की कमान तेंबा बावुमा के हाथ में है। एक बार फिर फैंस को रोहित और विराट की जोड़ी साथ खेलते दिखेगी। जब आखिरी बार दोनों सिडनी के मैदान में उतरे थे तो दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। एक बार फिर दोनों से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

लंबे वक्त बाद टीम में वापसी कर रहे रुतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, जबकि जायसवाल को अब भी इंतजार करना पड़ेगा। साल 2016 के बाद से साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है और उसने 18 में से 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं, लेकिन टेस्ट सीरीज में रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल करने वाली साउथ अफ्रीकी टीम के हौसले बुलंद है। अगर आप भी इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे (IND vs SA 1st ODI Match Date)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे 30 नवंबर को होगा।

कहां होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे (IND vs SA 1st ODI Match Venue)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

कितने बजे होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे (IND vs SA 1st ODI Match Timing)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 1 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे (IND vs SA 1st ODI Match On TV)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs SA 1st ODI Match Live Streaming)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

फ्री में कहां देखें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे (IND vs SA 1st ODI Match Live Streaming Free)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे अगर आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपके डीडी फ्री डिश का सहारा ले सकते हैं। यह मुकाबला डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी दिखाया जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम (India vs South Africa Squad)

भारत: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्क्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी , रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

End of Article