IND vs NZ, भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच लाइव स्कोर: न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर रचा इतिहास, 12 साल बाद घर पर हारी टीम इंडिया
IND vs NZ, भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच लाइव स्कोर: न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर रचा इतिहास, 12 साल बाद घर पर हारी टीम इंडिया
दूसरे टेस्ट मुकाबले में मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मेजबान टीम भारतीय टीम गेंदबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 79.1 ओवर में 259 रन बनाए थे। भारत के वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 7 विकेट चटकाए थे। पहली पारी के जवाब में उतरी टीम इंडिया 45.3 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान रवींद्र जडेजा ने सबसे बड़ी पारी 38 रन की खेली थी। न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए और भारत के सामने 359 रन का लक्ष्य रखा।
भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप।
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, माइकल ब्रेसवेल, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, मैट हेनरी, जैकब डफी, एजाज पटेल, विलियम ओ'रुरके।
