IND Vs NZ 4th T20 Highlights: सीरीज गंवा चुकी न्यूजीलैंड ने खोला जीत का खाता, 165 पर ढेर हुई टीम इंडिया
IND Vs NZ 4th T20 Highlights: विशाखापट्टनम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में कीवी टीम ने जीत का स्वाद चख लिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 216 का लक्ष्य रखा था, लेकिन टीम इंडिया 165 रन पर ढेर हो गई।
IND Vs NZ 4th T20 Highlights: सीरीज गंवा चुकी न्यूजीलैंड ने खोला जीत का खाता, 165 पर ढेर हुई टीम इंडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है जहां भारत के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा। आखिर के कुछ ओवर में डेरिल मिचेल ने शानदार 39 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने सर्वाधिक 62 जबकि डेवन कॉन्वे ने 44 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस दौरान टिम साइफर्ट ने 25 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के किसी भी खिलाड़ी का सबसे तेज अर्धशतक है। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। आज के मैच में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी थी। ईशान किशन चोट के कारण नहीं खेल रहे थे, उनकी जगह अर्शदीप सिंह की वापसी हुई। टीम इंडिया पहले ही 3-0 से सीरीज अपने नाम कर चुकी है।
न्यूजीलैंड बनाम भारत: हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 27 मुकाबलों में 17 में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी जबकि 10 मुकाबला न्यूजीलैंड के नाम रहा था।
आज के मैच की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या,शिवम दुबे,कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand Playing XI)- टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र,ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, जैक फॉक्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
न्यूजीलैंड बनाम भारत आज का 4th टी20 मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट यहाँ से देखिए
