IND vs ENG T20 World Cup Semi Final Match Timing Today 2026: भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच का समय

IND vs ENG T20 World Cup Semi Final Match Time Today 2026: आज (5 March 2026) आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल के लिए न्यूजीलैंड के रूप में पहली टीम मिल चुकी है और अब बारी है फाइनल के लिए दूसरी टीम की। आज टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यहां जानेंगे कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा, किस मैदान पर है मैच और कुछ खास आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • आज टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सेमीफाइनल मैच
  • भारत और इंग्लैंड की टीमें होंगी आमने-सामने

IND vs ENG T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Timing Today: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में आज दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। अब बस एक मैच और तय हो जाएगा कि फाइनल की दो टीमें कौन सी होने वाली हैं। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप फाइनल (T20 World Cup Final) में जगह बना ली है। अब आज दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड (India vs England) की टीमें आमने-सामने आने जा रही हैं। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला बहुत अहम रहने वाला है और उनके सामने बड़ी चुनौती भी होगी क्योंकि एक तो टीम इंडिया अपने घर में खेल रही है और दूसरी तरफ हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी वाली उस इंग्लैंड की टीम के खिलाफ मैच है जो इस समय शानदार लय में नजर आ रही हैं।

IND vs ENG, T20 World Cup 2026, India vs England Semi Final, 5 March, Aaj India Ka Match Kitne Baje Shuru Hoga

टी20 विश्व कप में आज भारत इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा

भारतीय टीम का टी20 विश्व कप 2026 में सफरः टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में अब तक शानदार क्रिकेट खेला है, बस सुपर 8 मैच में उसे एक हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप स्टेज से शुरुआत हुई जहां भारत ने पहले मैच में यूएसए को 29 रन से हराया, फिर नामीबिया पर 93 रन से जीत दर्ज की। उसके बाद तीसरे मैच में पाकिस्तान को 61 रन से परास्त किया। चौथे मैच में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया। इसके बाद भारत सुपर 8 चरण में पहुंचा जहां पहले ही मैच में उसे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने 76 रन से हरा दिया। यहां से टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण थोड़े बिगड़ गए थे। हालांकि भारत ने अगले दो मैचों में पहले जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया और आखिरी रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की। संजू सैमसन (Sanju Samson) की मैच जिताऊ पारी ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

End of Feed