IND vs ENG 2nd ODI Highlights: कटक में गरजा हिटमैन का बल्ला, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने किया वनडे सीरीज पर कब्जा
IND vs ENG 2nd ODI Highlights: कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान भारत ने दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 4विकेट से हराया। टीम इंडिया की यह तीन वनडे मैचों की सीरीज में लगातार दूसरी जीत है। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। लंबे समय से खराब बल्लेबाजी से जूझ रहे रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली।
IND vs ENG 2nd ODI Highlights: कटक में गरजा हिटमैन का बल्ला, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने किया वनडे सीरीज पर कब्जा
कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम इंग्लैंड ने 49.5 ओवर में 304 रन पर ऑलआउट हो गई। मेहमान टीम इंग्लैंड ने भारत को 305 रन का लक्ष्य दिया। जो रूट ने 72 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 69 रन बनाए। इसर तरह बेन डकेट ने 56 गेंदों पर 10 चौके की मदद से 65 रन बनाए। छठवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लियाम लिविंगस्टोन ने 41 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए। वहीं, जोस बटलर कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 35 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 34 रन बनाए। भारत के रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 33 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया। लंबे समय से खराब बल्लेबाजी से जूझ रहे रोहित शर्मा का आज बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 76 गेंदों पर 9 चौके और 7 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। उन्होंने 90 गेंदों पर 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 119 रन बनाए। यह उनका 7 मार्च 2024 के बाद किसी भी फॉर्मेट में पहला शतक आया है। इसके अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले रोहित का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है। वहीं, शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। वहीं, श्रेयस अय्सर अर्धशतक से चूक गए। वे 44 रन पर रन आउट हो गए। इंग्लैंड के जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
इंग्लैंड की पारी
भारत की पारी
भारत की प्लेइंग इलेवन (IND Plyaing11 Today Match)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (ENG Plyaing11 Today Match)
फिल सॉल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद।
भारत का स्क्वॉड (India Squad)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, यशस्वी जयसवाल, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर
इंग्लैंड का स्कॉड (England Squad)
फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर।
