क्रिकेट

IND Vs ENG 1st Test Dream11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से शुरू होगा टेस्ट का रोमांच, देखें पहले मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

IND Vs ENG 1st Test Match 2025 Dream11 Prediction Today Match in Hindi: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का आयोजन 20 जून से किया जाने वाला है। आइए जानते हैं कि इस मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम कैसी हो सकती है।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड ड्रीम 11 टीम

IND Vs ENG 1st Test Match 2025 Dream11 Prediction Today Match in Hindi: टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में एक बार फिर भारत और इंग्लैंड के बीच जंग छिड़ने वाली है। 20 जून (शुक्रवार) से शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी। यह मैच न केवल दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में अंकों की दौड़ में अहम होगा, बल्कि शुभमन गिल के टेस्ट कप्तानी करियर की भी शुरुआत होगी।

गिल की कप्तानी, कोहली-रोहित के बिना नई टीम की परीक्षा

रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन के संन्यास के बाद भारतीय टीम एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। गिल को इस मुश्किल भरी सीरीज में न केवल अपनी बल्लेबाजी से, बल्कि कप्तानी के रूप में भी टीम का नेतृत्व करना होगा। पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने कहा है कि "गिल में एक अच्छे लीडर बनने के सारे गुण मौजूद हैं," जबकि रवि शास्त्री ने उन्हें "समय लेकर फैसले करने" की सलाह दी है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट

कुल मैच: 136

इंग्लैंड की जीत: 51

भारत की जीत: 35

ड्रॉ: 50

हेडिंग्ले की पिच पर स्विंग और सीम गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। ड्यूक बॉल के कारण गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में फायदा मिल सकता है। हालांकि, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के पास बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका होगा, क्योंकि आखिरी दो दिनों में बारिश की संभावना है।

भारत बनाम इंग्लैंड ड्रीम 11 प्रेडिक्शन(IND vs ENG Dream11 Prediction टीम 1)

विकेटकीपर – ऋषभ पंत, जेमी स्मिथ

बल्लेबाज – जो रूट (कप्तान), बेन डकेट, यशस्वी जायसवाल (उपकप्तान), केएल राहुल

ऑलराउंडर – बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, जैकब बेथेल

गेंदबाज – जसप्रीत बुमराह, क्रिस वोक्स

भारत बनाम इंग्लैंड ड्रीम 11 प्रेडिक्शन(IND vs ENG Dream11 Prediction टीम 2)

विकेटकीपर – ऋषभ पंत

बल्लेबाज – जो रूट, बेन डकेट (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल

ऑलराउंडर – बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, जैकब बेथेल

गेंदबाज – जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), ब्राइडन कार्स, क्रिस वोक्स

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article