IND VS AUS 4th Test Day 4 Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया को 333 रनों की बढ़त
IND VS AUS Live Score, Australia Vs India 4th Test Match Today Live Cricket Score, (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच लाइव स्कोर) Bharat Banaam Australia Live TV Telecast in India, Aaj Ke Match ka Sidha Prasaran: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट और रिकॉर्ड्स से जुड़ी हर जानकारी
IND VS AUS 4th Test Day 4 Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया को 333 रनों की बढ़त
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
-सैम कोनस्टास ने अपने पहले मैच में शानदार पारी खेली। उन्होंने 65 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। उनको रवींद्र जडेजा ने आउट कर पवेलियन भेजा।
-उस्मान ख्वाजा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 121 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 57 रन बनाए। उनको -जसप्रीत बुमराह ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।
-मार्सन लाबुशेन ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 145 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उनको वॉशिंगटन सुंदर ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
-ट्रेविस हेड टीम इंडिया को हेडक देने में असफल रहे। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया।
-मिचेल मार्श बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया।
-एलेक्स कैरी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 41 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। उनको आकाश दीप ने आउट किया।
-पैट कमिंस ने शानदार पारी खेली, लेकिन वे अपने अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। उन्होंने 63 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 49 रन बनाए। उनको रवींद्र जडेजा ने आउट किया।
-मिचेल स्टार्क बल्ले से धमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया।
शतकीय पारी खेलने के बाद स्टीव स्मिथ आउट हो गए। उन्होंने 197 गेंदों पर 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 140 रन बनाए। वे आकाश दीप की गेंद पर कट एंड बोल्ड हो गए।
-नाथन लायन जसप्रीत बुमराह की गेंद को नहीं पढ़ पाए और वे उनके शिकार हो गए। उन्होंने 18 गेंदों पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाए।
-स्कॉट बोलैंड नाबाद रहे। उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
- वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी ने की शतकीय साझेदारी, भारत की पारी संभली।
भारत की पहली पारी
-रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको पैट कमिंस ने आउटकर पवेलियन भेजा।
-केएल राहुल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 42 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 24 रन बनाए। उनको पैट कमिंस ने आउट किया।
-यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए। उन्होंने 117 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। वे रन आउट हो गए।
-विराट कोहली भी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 86 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 36 रन बनाए। उनको स्कॉट बोलैंड ने आउट किया।
-आकाश दीप अपनी टीम के लिए खाता तक नहीं खोल पाए। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनको स्कॉट बोलैंड ने आउट किया।
-ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे। पंत ने 7 गेंदों पर 6 रन और जडेजा ने 7 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
- तीसरे दिन के खेल की शुरुआत, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद
- ऋषभ पंत अपना फेवरेट शॉट खेलते हुए 28 रन बनाकर आउट
- रवींद्र जडेजा को नाथन लायन ने अपना शिकार बना लिया। वे केवल 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
- नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार पारी खेलते हए अपने करियर का पहला शतक जड़ दिया है।
- तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर भारतीय टीम का स्कोर 358/9 है और वे ऑस्ट्रेलिया से 116 रन पीछे हैं।
- नीतीश कुमार रेड्डी 114 रन पर आउट हो गए हैं।
- भारतीय टीम की पारी 369 रनों पर सिमट गई है।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
- जसप्रीत बुमराह ने सैम कोंस्टास को दिखाई अपनी क्लास, 8 रनों पर कर दिया क्लीन बोल्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड (IND vs AUS 4th Test Head To Head)
आंकड़ों के हिसाब से टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच कुल 110 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया को 46 मैचों में जीत मिली है, जबकि भारत ने 33 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच 30 मैच ड्रॉ रहा है और एक मुकाबला टाई रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने होम ग्राउंड पर 31 मैचों में, अवे पर 14 मैचों में और न्यूट्रल वेन्यू पर एक मैचों में जीत मिली है। वहीं, भारतीय टीम ने होम ग्राउंड पर 23 मैचों में और अवे वेन्यू पर 10 मैचों में जीत मिली है।
IND vs AUS 4th Test Match Timing, भारत और ऑस्ट्रेलिया
दिनांक: 26 दिसंबर 2024
समय: 5:00 AM
मैदान: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
भारत की प्लेइंग इलेवन: Indian Team 4th Test Team Playing X1
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: Australia Team 4th Test Team Playing X1
उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
भारत का स्क्वॉड (India Squads): IND vs AUS 4th Test Match Team India Squad
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप। प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, तनुश कोटियन।
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Playing-11): IND vs AUS 4th Test Match Team Australia Squad
उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs Australia 4th Test Match Live Telecast Channel in India)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जा रहा है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs Australia 4th Test Match Live Score Streaming in India)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जा रही है।
