IND Vs AUS 4th Test Match Venue, Live Streaming Match Date Time: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीम को जीत की आवश्यकता है। भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए 3-1 या फिर 2-1 से सीरीज अपने नाम करना है। यानि इतना साफ है कि टीम इंडिया अब एक और हार अफोर्ड नहीं कर सकती है।
सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने जीता था जबकि एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए बराबरी कर ली थी। तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन में ड्रॉ रहा था, लेकिन अब बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया मेलबर्न पहुंच चुकी है।
मेलबर्न में भारत का रिकॉर्ड
मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। इस वेन्यू पर कुल 14 टेस्ट मैच भारत ने खेले हैं जिसमें से चार में उसे जीत मिली है और 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे अलग इस मैदान पर विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस मैदान पर उन्होंने 3 मैच में लगभग 53 की औसत से 316 रन बनाए हैं। अब तक हुए 3 टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त राइवलरी देखी गई है। मेलबर्न में भी दोनों से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। यदि आप भी इस मुकाबले का गवाह बनना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट (IND vs AUS Melbourne Test Date)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट (IND vs AUS 4th Test Boxing Day Test) 26-30 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।
कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग(IND vs AUS Melbourne Test Live Streaming)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। (IND vs AUS Melbourne Test Live Streaming)
कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट (IND vs AUS 4th Test Venue)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम मेलबर्न में खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट की टाइमिंग (IND vs AUS Melbourne Test Session Timing)
चौथे टेस्ट का पहला सेशन- सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच खेला जाएगा।
लंच टाइम- 7 बजे से 7.40 तक लंच होगा।
दूसरे सेशन का टाइम- 7.40 से 9.40
टी ब्रेक का समय- 9.40 से 10 बजे तक
तीसरा और आखिरी सेशन की टाइमिंग- 10 बजे से 12 बजे तक। बारिश या किसी और प्रकार की बाधा के कारण वक्त में बदलाव किया जा सकता है।
