अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में 170 रन से रौंदकर टीम इंडिया ने किया सीरीज पर कब्जा
भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में 170 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। जानिए कैसा रहा दूसरे वनडे के पल पल का हाल?
अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में 170 रन से रौंदकर टीम इंडिया ने किया सीरीज पर कब्जा
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन का विशाल स्कोर बनाया। वनडे क्रिकेट में यह 8वीं बार है जब भारत ने 400 का आंकड़ा पार किया। भारत को यहां तक पहुंचने में कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। रोहित शर्मा ने 48 रन की पारी खेली। इसके बाद गिल और ईशान ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की। ईशान किशन 79 गेंद पर 125 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने 110 गेंद पर 154 रन की पारी दमदार पारी खेली।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, सदीक़ुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहिदी (कप्तान), दरवीश रसूली, राशिद खान, नंगेयालिया खरोटी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
यहां पढ़ें आज के मैच के लाइव अपटेड्सः-
