ICC World Cup 2023 Schedule: पाकिस्तान के लिए रचा गया है चक्रव्यूह, मुश्किल होगी सेमीफाइनल की राह

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 27, 2023, 11:32 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में रॉउंड रॉबिन लीग दौर के लिए थोड़ा मुश्किल फिक्सर मिला है। कई मैच के वेन्यू और समीकरण उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से मुफीद नहीं है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही पाकिस्तान को मुश्किल में डाल दिया है।

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने मंगलवार को भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच टूर्नामेंट के 48 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का आगाज पिछले बार की विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत के साथ होगा। टूर्नामेंट का फाइनल भी इसी मैदान पर 19 नवंबर को खेला जाएगा।

Pakistan Cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार PCB)

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारत आने पर अभी संशय बरकरार है। पीसीबी ने कार्यक्रम के आधिकारिक तौर पर जारी होने के बाद दिए बयान में कहा है कि वो पाकिस्तान सरकार द्वारा अनुमति मिलने के बाद ही विश्व कप में भाग लेने आ सकेगी। हालांकि आईसीसी को भरोसा है कि पाकिस्तान भारत दौरा जरूर करेगा।

End of Feed