क्रिकेट

England vs South Africa ODI World Cup Paying 11, Dream11 Team: इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की ऐसी है प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 21, 2023, 01:49 PM IST

England vs South Africa, ENG vs SA ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match: आईसीसी विश्व कप 2023 के बीसवें मुकाबले में आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत के होने जा रही है। जानिए इस मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

Image

दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड संभावित प्लेइंग-11

England vs South Africa ,ENG vs SA World Cup 2023 Dream11 Team, Playing 11 Today Match: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे 13वें वनडे विश्व कप के 20वें मुकाबले में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच भिड़ंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने जा रही है। एक तरफ पिछले बार की चैंपियन इंग्लैंड है तो दूसरी तरफ विश्व कप इतिहास की चोकर्स कहलाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम। दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले में उलटफेर का सामना करने के बाद मैदान में उतर रही हैं। वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को जहां अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा वहीं नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को मुंह की खानी पड़ी। ऐसे में दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले में जीत की राह पर लौटने के साथ-साथ अपने आत्मविश्वास में इजाफा करने पर होगी।

बेन स्टोक्स की होगी वापसी

इंग्लैंड की टीम में शनिवार को ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी होगी। हिप इंजरी से उबरने के बाद स्टोक्स बतौर बल्लेबाज को उपलब्ध होंगे लेकिन वो गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। स्टोक्स की चोट का फायदा सीधे हैरी ब्रूक को मिला था। उन्होंने मौके का फायदा उठाया ऐसे में लियाम लिविंगस्टोन को स्टोक्स के लिए जगह खाली करनी पड़ सकती है। इसके अलावा गेंदबाजी में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्रिस वोक्स की जगह गस एटकिंसन को एकादश में शामिल किया जा सकता है। अगर वोक्स रहते हैं तो डेविड विली ती छुट्टी हो सकती है।

शम्सी को मिल सकता है एकादश में मौका

वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम में लखनऊ की स्पिन के लिए मददगार पिच को देखते हुए एक बदलाव तबरेज शम्सी के रूप में हो सकता है। शम्सी को गेराल्ड कोएत्जी की जगह एकादश में जगह दी जा सकती है। यही टीम में हुआ एकलौता बदलाव हो सकता है।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 (England Playing XI)

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, रीस टॉपले।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 (South Africa Playing XI)

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article