
England vs South Africa Highlights: मुंबई में दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंंड को रौंदा, सेमीफाइनल की राह हुई कठिन
ENG vs SA Cricket Score, England vs South Africa World Cup 2023 Highlights (इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): दक्षिण अफ्रीका ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड 229 रन से हराया। दक्षिण अफ्रीका की यह तीसरी जीत है। इसी जीत के साथ टीम टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर बनी हुई है, जबकि डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड 9वें नंबर पर है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए और 400 रन का लक्ष्य दिया। रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 67 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 109 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, रीजा हेंड्रिक्स ने 85 रन और रासी वैन डेर डुसेन ने 60 रन बनाए। इंग्लैंड के रीस टॉप्ले ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 170 रन पर ऑलआउट हो गई। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मार्क वुड ने 43 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के जेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।